फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेडिकल कॉलेज की टंकी पर चढ़ा युवक, उतारने में पुलिस के छूटे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की टंकी पर चढ़ा युवक, उतारने में पुलिस के छूटे पसीने
विज्ञापन

घरेलू समस्या की वजह से टंकी पर चढ़ा था युवक, डॉक्टरों से कराया जा रहा है मेडिकल परीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल कॉलेज की पानी की टंकी में बुधवार को एक युवक घरेलू परेशानी की वजह से चढ़ गया। मेडिकल पुलिस ने पहले तो समझाकर उतारने का प्रयास किया लेकिन नहीं माना। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस दौरान खड़े तमाशबीनों को पुलिस ने दौड़ा दिया। पुलिस ने युवक का मेडिकल परीक्षण कराया है। युवक को नीचे उतारने में पुलिस के पसीने छूट गए। युवक के नीचे उतरने के बाद ही पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मूल रूप से बिहार का रहने वाला युवक प्रभू कुमार जागृति विहार में अपने परिवार के साथ रहता है। वह नशा करता है। बुधवार को नशा करने के बाद वह मेडिकल कॉलेज की पानी की टंकी पर चढ़ गया। जिसके बाद शोर मचाने लगा कि वह घरेलू परेशानी के कारण टंकी पर चढ़कर अपनी जान दे रहा है। मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने इसकी जानकारी मेडिकल पुलिस को दी। मेडिकल पुलिस ने एक घंटे तक समझाने का प्रयास किया लेकिन युवक नहीं माना। जिसके बाद मेडिकल थाना प्रभारी ने इसकी जानकारी फायर स्टेशन अधिकारी आरके सिंह को दी। जिसके बाद वह आठ दमकलकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। जिसको समझाकर सुरक्षित उतार लिया गया। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि युवक नशे में है। पूरे मामले की जानकारी की जा रही है। परिजनों से भी संपर्क किया है कि आखिर टंकी पर युवक क्यों चढ़ा? युवक की काउंसिलिंग भी कराई जा रही है। पुलिस भी पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें