फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज व्यापारी करेंगे बाजार बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
- चोरी के अधूरे खुलासे से नाराज हैं व्यापारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे की डी ब्लॉक कॉलोनी में व्यापारी के घर हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस के खुलासे से व्यापारी संतुष्ट नहीं हैं। बरामदगी पूरी न होने से नाराज व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को संपूर्ण बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है।
बुधवार रात गोल मार्केट में व्यापारियों की बैठक कर बाजार बंद को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। व्यापारियों का दावा है कि हस्तिनापुर के साथ मवाना, बहसूमा और रामराज के व्यापारी भी बंद में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

व्यापार संघ अध्यक्ष बालमुकुंद बत्रा, जिला महामंत्री गोपाल कुकरेजा समेत अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि 22 जुलाई को डी ब्लॉक निवासी व्यापारी हरीश बजाज के मकान में करीब 30 लाख रुपये की चोरी हुई थी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपियों के कब्जे से करीब 6.40 लाख रुपये और सोने की दो अंगूठियां बरामद की गई थीं। व्यापारियों का कहना है कि चोरी की रकम और जेवरात की तुलना में बरामदगी काफी कम है।
पीड़ित व्यापारी और व्यापार संघ के पदाधिकारी कई बार सीओ मवाना पंकज लवानिया और थाना प्रभारी कमल शंकर त्रिवेदी से मिलकर मामले के पूर्ण खुलासे और शेष रकम व जेवरात बरामद कराने की मांग कर चुके हैं। व्यापारियों के अनुसार पुलिस अधिकारियों की ओर से लगातार कार्रवाई और बरामदगी का भरोसा दिया, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी पूरा माल बरामद नहीं हो सका।
विज्ञापन

अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से व्यापारियों में नाराजगी है। इसी के चलते बृहस्पतिवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया है। बैठक में व्यापारियों ने एकजुट होकर पुलिस से चोरी का पूरा खुलासा कर शेष माल बरामद करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें