मेरठ के एनएच-58 हाईवे स्थित दादरी में होटल पर एक युवक की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
मेरठ के एनएच-58 हाईवे स्थित दादरी में होटल पर एक युवक की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
विज्ञापन
सरधना थाना क्षेत्र के सलावा गांव निवासी गजेंद्र उर्फ गुड्डन (32) शनिवार रात दादरी स्थित एक होटल में खाना खाने के लिए आए थे। बताया गया कि होटल में ही खाना खाने आए तीन युवकों से गजेंद्र की कहासुनी हो गई। उसके बाद मारपीट हुई।
आरोप है कि दूसरे पक्ष ने गजेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी लगते ही दौराला थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने होटल संचालक समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
हत्या की सूचना मिलते ही गजेंद्र के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बताया है कि हत्या के मामले में 2 लोगों को नामजद किया जा रहा है। छोटी सी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। जिस पर गजेंद्र की गोली मारकर हत्या की गई है।
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई है। होटल पर खाना खाने को लेकर विवाद हुआ या कुछ दूसरी बात थी इसको लेकर होटल संचालक से भी जानकारी ली गई।