फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: टीकाकरण प्रमाण पत्र में है गलती, तो पोर्टल पर जाकर खुद दूर कर सकते हैं त्रुटि

Sun, 03 Oct 2021 02:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

अगर कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट में प्रिंट हुए नाम, जन्म वर्ष और जेंडर में किसी भी प्रकार की गलती होती है तो अब इसे  सुधार सकते हैं।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकाकरण प्रमाणपत्र में अगर कुछ गलतियां हैं तो इसे खुद कोविन पोर्टल पर जाकर दूर कर सकते हैं। जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग ने इस प्रक्रिया संबंधित निर्देश जारी किए हैं। मेरठ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि प्रमाण पत्र में त्रुटि संबंधित काफी शिकायतें आ रही है, जिसे लोग खुद भी दूर कर सकते हैं। 
विज्ञापन


अगर वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट में प्रिंट हुए नाम, जन्म वर्ष और जेंडर में किसी भी प्रकार की गलती होती है तो इसे  सुधार सकते हैं। हालांकि यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि यह गलती सिर्फ एक बार ही सुधार सकते हैं। अपडेट की हुई जानकारी फाइनल सर्टिफिकेट में दिखाई देगी।
 

यह भी पढ़ें: रिश्तों का कत्ल: लव मैरिज का पता चलते ही परिवार ने रची साजिश, 24 घंटे के भीतर बेटी को दी खौफनाक मौत

विज्ञापन

 
ऐसे करें अपडेट
-कोविन पोर्टल www.cowin.gov.in पर जाएं। अपने 10 अंकों के मोबाइल नंबर के जरिए साइन करें। अकाउंट डिटेल्स में जाएं।

-अगर आपने वैक्सीन की एक भी डोज लगवा लिया है, तो वहां Raise an Issue का बटन दिखेगा. इस पर क्लिक करें। 

-Correction In Certificate पर क्लिक करें।

-नीचे उन जानकारियों पर क्लिक करें, जिनमें हुई गलती को आप सुधारना चाहते हैं। ध्यान रहे कि एक बार ही बदलाव को मंजूरी है। ऐसे में बदलाव करते समय सभी जानकारियों को सही तरीके से भरें। 

-Continue पर क्लिक करें। इसके बाद दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें और आपकी जानकारियां अपडेट हो जाएगी।

विज्ञापन

5135 लोगों ने लगवाया बचाव का टीका
5135 लोगों ने शनिवार को वैक्सीन लगवाई। 72 बूथों पर  टीकाकरण किया गया। लोग लाइनों में लगकर टीका लगवा रहे हैं। जिले में अब तक 16 लाख ज्यादा लोग कोरोना से बचाव की पहली डोज लगवा चुके हैं जबकि इनमें से 6 लाख से अधिक लोग ऐसे हैं, जिन्हें दोनों डोज लग चुकी हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रवीण गौतम ने बताया कि सोमवार को  81 बूथों पर 29 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। 18 वर्ष की आयु से  अधिक के लाभार्थियों को  दोनों डोज लगाई जाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें