फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पत्नी की ईंट से कुचलकर की हत्या, वारदात को अंजाम देकर फरार हुआ पति

Sun, 03 Oct 2021 12:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के पल्लवपुरम थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की ईंट से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर डाली। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
पत्नी की ईंट से कुचलकर हत्या, आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में हत्याओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के पल्लवपुरम थानाक्षेत्र में शनिवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की ईंट से कुचलकर हत्या कर डाली। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मां की मौत के बाद तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के दुल्हैडा गांव सोनू चिनाई मिस्त्री का काम करता है। शनिवार देर रात उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात मारपीट तक पहुंच गई। इसी दौरान सोनू ने आंगन से ईंट उठाकर पत्नी पर हमला बोल दिया। उसने पत्नी की ईंट से पीट पीटकर हत्या कर डाली। उसकी बेटियों ने मां को बचाने की कोशिश की तो वह उन पर भी ईंट लेकर दौड़ पड़ा।

यह भी पढ़ें: रिश्तों का कत्ल: लव मैरिज का पता चलते ही परिवार ने रची साजिश, 24 घंटे के भीतर बेटी को दी खौफनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बेटियों ने पड़ोसियों को दी जानकारी
बच्चों ने घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देकर आरोपी सोनू घर से फरार हो गया। उसके तीन बेटी बुलबुल, मुस्कान और पलक हैं।

प्रेम प्रसंग में हत्या का शक
पुलिस ने बताया कि मृतका पूनम बिजनौर के खेड़की गांव की रहने वाली है। उसके मायके वालों को सूचना दे दी गई है। पूनम की शादी 13 वर्ष पहले दुल्हैड़ा निवासी सोनू के साथ हुई थी। जांच पड़ताल में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग के शक में हत्या की गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। वहीं मां की मौत से तीनों बच्चियों का रो रोकर बुरा हाल है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें