मेरठ के हस्तिनापुर में शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने भाजपा सरकार के विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए विपक्षी सरकारों पर जमकर निशाना साधा। श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर के अयोध्यापुरी पंडाल में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम की शुरुआत धन सिंह कोतवाल, चौधरी चरण सिंह और महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी की पावन भूमि को नमन किया।
उन्होंने कहा कि हस्तिनापुर की धरती का महत्व देश दुनिया के लोग भली-भांति जानते हैं। उन्होंने कहा कि 2012 में जब समाजवादी पार्टी की सरकार ने युवाओं, किसानों, महिलाओं, और तीर्थों के विकास के लिए कुछ नहीं किया। मुजफ्फरनगर में हुए दंगों को सपा सरकार ने उभारने का काम किया था। भाजपा सरकार में राम मंदिर मामले को हल कर मंदिर निर्माण की शुरुआत की गई। अयोध्या में भव्य निर्माण चल रहा है। भाजपा सरकार ने 85 लाख किसानों का कर्ज माफी कर उन्हें बड़ी राहत दी। सरकार ने क्रांतिकारियों को सम्मान दिया। जो पैसा सपा सरकार में कब्रिस्तान की चारदीवारी पर खर्च होता था, वह तीर्थों के विकास पर लगाया। सपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगार किया आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए, अपराध को बढ़ावा दिया।
सीएम योगी ने कहा क भाजपा सरकार ने प्रदेश में सबसे पहले अवैध बूचड़खाने बंद किए। शहीद स्मारकों का जीर्णोद्धार किया। फर्क साफ है। एक सरकार आतंकवादियों का सम्मान करती है। किसानों पर गोलियां चलवाती हैं। बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करती हैं। जबकि भाजपा सरकार आतंकवादियों का नाश करती है किसानों का सम्मान करती हैं और बहन बेटियों की सुरक्षा करती है। जो बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही थी कि उत्तर प्रदेश की सरकार सुरक्षा के लिहाज से सबसे बेहतर सरकार है। भाजपा सरकार किसान मजदूर महिलाएं बेरोजगार बेसहारा लोगों के साथ सबका साथ सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है।
भाजपा सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई बड़े विकास कार्य किए हैं आज मेरठ से दिल्ली की दूरी जो पूर्व की सरकारों में पांच-छह घंटों में होती थी। अब डबल इंजन की सरकार ने हाईवे बनाकर इस दूरी को मात्र डेढ़ घंटे में कर दिया। देश का पहला खेल विश्वविद्यालय मेरठ के सरधना में स्थापित किया जिसका लाभ क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। हस्तिनापुर में मां गंगा की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया। गंगा का बांध बनवाया गया गंगा को निर्मल अविरल बनाने के लिए महत्वपूर्ण योजना नमामि गंगे के तहत कार्य कराया गया।
भाजपा सरकार ने कोरोना काल में फ्री वैक्सीन दी और संक्रमितों का उपचार किया और फ्री राशन दिया जा रहा है। जो अन्य सरकारों में संभव नहीं था। पिछली सरकार में चीनी मिलें समय पर पेमेंट नहीं देती थीं और ना ही गन्ने की पेराई करती थी, क्योंकि सपा सरकार के गुंडे उनसे अवैध वसूली करते थे। आज वही शुगर मिलें लगातार चल रही हैं। जितना पिछली सरकार का वास्तविक बजट था। भाजपा सरकार उतना किसानों के खाते में डाल चुकी है। फर्क सभी को साफ नजर आ रहा है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने एक्सप्रेसवे रैपिड रेल और हाईवे का निर्माण कराया और युवाओं को नौकरियां और महिलाओं को सुरक्षा से लेकर किसान की कर्ज माफी और किसान सम्मान निधि का लाभ दिया है।
मेरठ जनपद में एक लाख किसानों के कर्ज माफ किए गए और हस्तिनापुर विधानसभा में 54 हजार किसानों को 6 हजार रुपये प्रति वर्ष के अनुसार किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है। भाजपा सरकार में विधवाओं को विधवा पेंशन वृद्धा को वृद्धा पेंशन विकलांगों को विकलांग पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। सपा सरकार में जनता द्वारा दिए जा रहे टैक्स का पैसा गुंडों को जाता था, जिससे वह गुंडई करते थे। अराजकता फैलाते थे। फर्क साफ है भाजपा सरकार विकास कराती है गरीबों के लिए घर बनाती है। बिजली का कनेक्शन फ्री देती है राशन फ्री देती है टीकाकरण फ्री होता है। महिलाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करती है।