फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गाड़ी टकराने पर पहलवान ने युवक को पीटा, तोड़े दांत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 25 Apr 2022 12:52 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीपुरम

सार

मारपीट के दौरान वहां पास में पुलिसकर्मी ड्यूटी कर रहे थे। उन्होंने युवक को रोका इस बीच किसी व्यक्ति ने वीडियो बना ली और वायरल कर दी। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस मारपीट करने वाले को रोक रही है लेकिन वह फिर भी रूका नहीं। 
विज्ञापन
गिरफ्तार पहलवान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार की शाम को कंकरखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे जाम के दौरान दो कार सवारों में गाड़ी आपस में टकरा गई एक कार सवार पहलवान ने नीचे उतर कर युवक की धुनाई कर दी और उसका दांत टूट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने युवक को कार समेत गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मामला रविवार की देर शाम का है जब प्रशांत कुमार पुत्र मुन्ना सिंह निवासी श्रद्धा पुरी फेस-1 खिरवा चौराहे के नीचे से निकल कर अपने घर जा रहा था वहां पर जाम के दौरान गाड़ी टकराने को लेकर एक पहलवान ने प्रशांत कुमार साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से पंच से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देना जिसमें बादी का दांत टूट जाना तथा गंभीर चोट आ गई।

मारपीट के दौरान वहां पास में पुलिसकर्मी ड्यूटी कर रहे थे। उन्होंने युवक को रोका इस बीच किसी व्यक्ति ने वीडियो बना ली और वायरल कर दी। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस मारपीट करने वाले को रोक रही है लेकिन वह फिर भी रूका नहीं। पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की तहरीर पर अभियुक्त आकाश पुंडीर पुत्र रमेश पुंडीर निवासी अंसल टाउन थाना पल्लवपुरम गाड़ी टाटा हैरियर के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि मारपीट करने वाले पहलवान युवक को गाड़ी समय पकड़ लिया गया है। मारपीट करने वाला पहलवान बाईपास पर एक होटल संचालक भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें