मेरठ में बागपत में रविवार को पुलिस दंगा नियंत्रण ड्रिल का रिहर्सल किया। इस ड्रिल का मकसद पुलिसकर्मियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने और दंगे की स्थिति से निपटने और दंगों पर नियंत्रण के लिए तैयार करना था।
मेरठ में ईद के त्योहार के मद्देनजर एसएसपी की निर्देश पर रविवार को पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल का रिहर्सल किया। इस दौरान शहर के विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों ने प्रतिभाग किया। वहीं मेरठ के अतिरिक्त बागपत जनपद में भी पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों ने दंगा नियंत्रण ड्रिल में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
आगामी त्योहारों को देखते हुए एसएसपी प्रभाकर चौधरी के आदेशानुसार जिले के सभी सर्किलों में थानों पर तैनात पुलिस फोर्स द्वारा दंगा नियंत्रण ड्रिल का रिहर्सल किया गया। इस ड्रिल का मकसद पुलिसकर्मियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने और दंगे की स्थिति से निपटने और दंगों पर नियंत्रण के लिए तैयार करना था।
दंगा नियंत्रण रिहर्सल के दौरान जनपद मेरठ में तैनात समस्त अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। जिन्होंने दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ ड्रिल का रिहर्सल किया। इस दौरान एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
इसी तरह बागपत में भी पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा पुलिस लाईन में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ बलवा ड्रील का अभ्यास कराया गया। इस ड्रिल के अभ्यास के दौरान की जाने वाली कार्यवाही के सम्बंध में सभी पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश भी दिए गए।