फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म: यूपी के पहले खेल विश्वविद्यालय का काम शुरू, 700 करोड़ की आएगी लागत, दो पॉकेट में ऐसे होगा निर्माण

Fri, 27 Oct 2023 06:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : यूपी के पहले खेल विश्वविद्यालय का निर्माण का काम शुरू हो गया है। बताया गया इस खेल विश्वविद्यालय में 700 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसका निर्माण दो पॉकेट में होगा।
विज्ञापन
मेरठ में खेल विश्वविद्यालय के निर्माण का काम शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय के निर्माण के शुभारंभ का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। झारखंड की कंपनी दीपांशु प्रमोटर एंड बिल्डर प्रालि ने सरधना के सलावा पहुंचकर नाप-जोख का काम शुरू किया। इसके बाद मौके पर खड़ी झाड़ियों को जेसीबी से हटाने का काम शुरू किया गया। 

विज्ञापन


अफसरों के मुताबिक, चार-पांच दिन में सफाई का काम पूरा करने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। खेल विवि के लिए प्रदेश सरकार 388.53 करोड़ रुपये मंजूर कर चुकी है। सितंबर में शासन ने प्रथम कुलपति नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की।

Trending Videos

विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी
नई दिल्ली की डीडीएफ कंसल्टेंट संस्था ने खेल विश्वविद्यालय का मास्टर प्लान व डिजाइन तैयार किया है। विश्वस्तरीय निर्माण व सुविधाएं देने के लिए स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर दिल्ली और आइआाइटी रुड़की के तकनीकी सुझाव भी इसमें शामिल किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: UP: किराएदार के कमरे में मिली प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी की लाश, देखकर उड़े परिजनों के होश, जांच में जुटे अफसर
विज्ञापन

दो पॉकेट में होगा निर्माण
पॉकेट-ए में प्रशासनिक ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक, क्लासरूम कॉम्पलेक्स, सेंट्रल लाइब्रेरी और अफसर व कर्मचारियों के आवास व विद्यार्थियों के हॉस्टल होंगे।

यह भी पढ़ें: UP: सास ने खून से रंगे हाथ, आठ माह की गर्भवती बहू पर सिलबट्टे से किए ताबड़तोड़ वार, मौत से मचा कोहराम

पॉकेट-बी में भव्य स्टेडियम, फुटबॉल ग्राउंड, फैसिलिटी सेंटर, इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें