अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023: महिला दिवस के मौके पर शहर की अग्रसर और उल्लेखनीय महिलाओं को अमर उजाला सम्मानित करेगा। यदि आप भी समाज में कुछ अलग हटकर कार्य कर रही हैं, तो हमें अपनी उपलब्धियों के बारे में बता सकती हैं। प्रक्रिया जानने के लिए पढ़ें ये खबर।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अमर उजाला की तरफ से अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाली महिलाओं का चयन निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
आप किसी भी क्षेत्र में कार्यरत हैं। अगर आप कुछ अलग हटकर कार्य कर रही हैं। इसमें समाज सेवा या अपने क्षेत्र से संबंधित विशिष्ट कार्य भी हो सकते हैं। आप अपने ऐसे कार्यों के बारे में हमें जानकारी दें।
अपने बायोडाटा के साथ उपलब्धियों के बारे में लिखकर हमें ईमेल आईडी mrt-cityreporter@mrt. amarujala.com या व्हाट्सएप नंबर 7617566168 पर 8 मार्च तक अवश्य भेज दें। निर्णायक मंडल के सदस्य इन एंट्री में से सम्मानित की जाने वाली महिलाओं का चयन करेंगे। इसके बाद उन महिलाओं को मंच देते हुए अमर उजाला की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।