फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डयूटी से घर लौट रही युवती से छेड़छाड़ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी से घर लौट रही युवती से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मुरादनगर। मंगलवार शाम ड्यूटी से घर लौट रही युवती के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की, विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट भी की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवती नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करती है। मंगलवार शाम वह ड्यूटी से घर लौट रही थी। दिल्ली मेरठ मार्ग पर बसंतपुर सैंथली गांव के पास पहुंची तो एक युवक ने युवती का रास्ता रोक लिया। आरोप है कि युवक ने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी, युवक की हरकत को अनदेखा कर युवती आगे बढ़ गई, इससे युवक की हिम्मत बढ़ गई, उसने युवती का हाथ पकड़ लिया। विरोध कर शोर मचाने पर आरोपी युवती के साथ मारपीट कर फरार हो गया। एसीपी सदर निमिष पाटिल ने बताया कि युवती की तहरीर पर युवक आशीष त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा एक गांव निवासी युवती के साथ अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ करने वाले राजेश को गिरफ्तार किया है। जबकि महिला के साथ मारपीट करने वाले दीपक का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें