फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बना गांव के पास बनेगा महिला महाविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बना गांव के पास बनेगा महिला महाविद्यालय
विज्ञापन

- नोडल अधिकारी व प्रदेश के राहत आयुक्त ने किया गांव का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। जनपद के नोडल अधिकारी व प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने सोमवार को मवाना ब्लॉक के बना गांव का निरीक्षण किया। ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निस्तारण का आश्वासन दिया। विभिन्न योजनाओ के संबंध में ग्रामीणों से फीड़बैक लिया।
राहत आयुक्त ने महिला महाविद्यालय की मांग पर समीपवर्ती इंटर कॉलेज को अपग्रेड कर महाविद्यालय बनाने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के लिए अधिकारियों को दिए। उन्होने वहां पंचायत सचिवालय, प्राथमिक विद्यालय, खाद्य पिट का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी रणवीर प्रसाद ने पंचायत समितियों की नियमित बैठक कराने व उसके रोस्टर बनाने के लिए निर्देशित किया। चौपाल में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से वार्ता की और उनके उत्पाद के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीणों ने जल निकासी की समस्या की शिकायत की।
विज्ञापन

ग्रामवासी बबीता व उनकी मां प्रेमवती द्वारा पेंशन की मांग करने पर अधिकारियों को योजना से लाभांवित करने व उनका राशन कार्ड बनवाने के लिए भी कहा।
मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि ग्राम बना की जनसंख्या 3324 है, वृद्धावस्था पेंशन के 14, विधवा पेंशन के 63, दिव्यांग पेंशन के 25, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के वित्तीय वर्ष 2020-21 के 02 व वित्तीय वर्ष 2021-22 के 02 लाभार्थी हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत सहायकों की नियुक्ति जनपद में जल्द होगी। इस दौरान एसडीएम मवाना कमलेश गोयल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कंसल, गिरिजेश चौधरी, डीडीओ डीएन तिवारी, उप कृषि निदेशक बृजेश चंद्र, जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह, बीएसए योगेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी मवाना सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें