दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
मौके पर पहुंची खरखौदा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से 315 बोर के दो खाली खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। बताया गया कि महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। महिला को दो गोली मारी गई हैं। एक गोली महिला के चेहरे पर तथा दूसरी गोली सीने पर सटाकर मारी गई है। महिला के दाहिने हाथ में टांके भरने का निशान हैं और हाथ में कलावा बंधा हुआ है।
फॉरेंसिक टीम ने भी की जांच
घटना की सूचना पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फॉरेंसिक) टीम व डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंची और मौके से नमूने लिए। स्क्वायड डॉग से भी टीम ने जांच कराने का प्रयास किया। सूचना पर गांव फफूंडा, बिजौली, धनोटा व चांदसारा सहित कई गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास भी किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
रास्ते पर दिन में पुलिस पिकेट व रात में रहती है फैंटम
ग्रामीणों का कहना है कि इस संपर्क मार्ग पर खरखौदा थाने की दिन में एक पुलिस पिकेट तथा रात्रि में फैंटम टीम भी बाइक से रोज गश्त करती है। लेकिन बावजूद इसके रोड से करीब 50 मीटर अंदर चल कर नलकूप पर खुले में महिला की हत्या की गोली मारकर हत्या की गई है।