राज खुलने के डर से उन्होंने मौके पर ही उसकी गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों भागकर गांव में चले गए थे। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त घास काटने की दराती भी बरामद कर ली।
इस तरह महिला के हत्यारों तक पहुंची पुलिस
एसपी देहात ने बताया कि मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम को मृतका के हाथ से कुछ बाल बरामद हुए थे। जांच में पता चला कि बाल महिला और पुरुष के थे। इसके अलावा एक जोड़ी चप्पल भी बरामद हुई थी, जिन्हें देखने से लग रहा था कि वह किसी मजदूर की है। इसके बाद इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश मिश्रा ने डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाकर जांच की। घटनास्थल से स्निफर डॉग गांव की ओर चल दिया।
पुलिस को शक हुआ और वह उसे गांव में पीड़ित के घर ही लेकर पहुंच गई। यहां पहुंचकर स्निफर डॉग भ्रमित करने लगा। इससे साफ हो गया कि हत्या की वारदात में शामिल रहे आरोपी आसपास के ही है। गांव के ही लोगों से पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि गांव में ही एक घर में काम करने वाले सुनील बैगा उर्फ छोटू मूल को अक्सर जंगल में देखा जाता है।
पुलिस की जांच बढ़ी तो भनक लगते ही वह चुपके से गायब हो गया। उसके एक साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने कई चौंकाने वाले खुलासे कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा किया।