फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कुख्यात उधम सिंह के चार साथियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया, पुलिस ने दी ताबड़तोड़ दबिश, नहीं लगे हाथ

Sat, 28 Aug 2021 01:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि चारों थाना पुलिस को निर्देश दिए है कि वह गैंगस्टर में निरुद्ध आरोपियों को गिरफ्तार करें। पुलिस उधम के साथियों की तलाश में लग रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद पुलिस थाने में कुख्यात उधम सिंह - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कुख्यात उधम सिंह गिरोह के चार साथियों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट लगाया। इसमें एक आरोपी उधम के साथ बैंक कर्मियों से रंगदारी के मामले में भी नामजद हैं। पुलिस ने अब इन बदमाशों की तलाश में कई जगह पर दबिश दी, लेकिन उनका कोई पता नहीं लगा।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक उधम सिंह का गिरोह मेरठ के अलावा वेस्ट यूपी के जिलों में लूट, डकैती, रंगदारी और सुपारी लेकर हत्या की वारदात करता है। उधम को जेल भेजने के बाद अब पुलिस दोबारा से उसके साथियों का पता लगाकर कार्रवाई कर रही है। लिसाड़ीगेट पुलिस ने उधम गैंग के चार साथियों अश्वनी उर्फ छोटी निवासी करनावल, रंजीत निवासी गंगानगर, अब्दुल वाजिद निवासी जाकिर कॉलोनी और शाकिब निवासी बुनकरनगर लिसाड़ीगेट पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर दी है। 


विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर देहलीगेट राजेंद्र त्यागी ने बताया कि 18 दिसंबर 2019 को चारों आरोपी पांच पिस्टल के साथ गिरफ्तार किए गए थे। एसटीएफ ने चारों को पकड़कर खुलासा किया था कि वह उधमसिंह के गिरोह से जुड़े हैं और हथियार सप्लाई करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नामजद आरोपी अश्वनी ने उधम के साथ मिलकर दो महीने पहले करनावल, सरूरपुर में बैंक कर्मियों से रंगदारी मांगी थी। इस केस में भी अश्वनी नामजद है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि इस गिरोह के बदमाश लगातार वारदात कर रहे हैं। इसलिए उन पर कार्रवाई की जा रही है।

चार थाने की पुलिस ने दी दबिश 
चारों बदमाशों की तलाश में चार थानेे की पुलिस ने शुक्रवार को कई जगह पर ताबड़तोड़ दबिश दी है। पुलिस ने बताया कि गंगानगर, सरूरपुर, लिसाड़ीगेट और देहलीगेट थाने की पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि चारों थाना पुलिस को निर्देश दिए है कि वह गैंगस्टर में निरुद्ध आरोपियों को गिरफ्तार करें। पुलिस उधम के साथियों की तलाश में लग रही है।

उधम उन्नाव जेल में शिफ्ट
चौधरी चरण सिंह जिला जेल में बंद शातिर अपराधी उधम सिंह का गिरोह सक्रिय था और वह अपराध कर रहा था। कानून व्यवस्था का हवाला देकर पुलिस अधिकारी उधम को दूरदराज जेल में शिफ्ट कराने के लिये जेल प्रशासन को चिट्ठी लिखी थी। अमर उजाला ने इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया। अब उधम सिंह को 550 किमी दूर उन्नाव जेल में शिफ्ट कर दिया। 

कुख्यात उधम सिंह निवासी करनावल, सरूरपुर दस साल बाद जेल से छूटा था। जेल से छूटते ही वह अपने घर पहुंचा और फिर लोगों को धमकाना शुरू कर दिया। बैंक मैनेजर को भी धमकी दी और रंगदारी मांगी। इस मामले में वह एक महीने पहले जेल चला गया। जानकारी मिल रही थी कि उधम जेल से अपना गिरोह चला रहा है। इसके बाद एडीजी मेरठ जोन ने उधम सिंह को दूरदराज जेल में शिफ्ट कराने के लिये चिट्ठी लिख दी। इस पर जेल प्रशासन ने कार्रवाई कर दी। 

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उधम सिंह को मेरठ जेल से उन्नाव जेल में शिफ्ट कराया गया है। उधम मेरठ जेल में हाई सिक्योरिटी में था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राकेश कुुमार ने बताया कि उधम सिंह को उन्नव में शिफ्ट करने का आदेश बृहस्पतिवार को आया था। 

शुक्रवार सुबह ही उसको शिफ्ट करा दिया है। वह उन्नाव जेल में भी हाई सिक्योरिटी बैरक में रहेगा। उधमसिंह की पेशी के दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। इसके अलावा जेल में मुलाकात करने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें