किशोर के अपहरण मामले में महिला को गाजियाबाद पुलिस ने हिरासत में लिया
फलावदा। जिला गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र से 10 दिन पूर्व हुए किशोर के अपहरण के मामले में किराएदार पिता-पुत्र को पकड़ने पहुंची पुलिस एक महिला को अपने साथ लेकर चली गई।
जानकारी के मुताबिक, लोनी थाना क्षेत्र के बेहटा गांव से 10 दिन पूर्व एक किशोर का अपहरण हो गया था। अपहृत के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए अपने किराएदार पर शक जाहिर किया था। बताया गया कि क्षेत्र के गांव नगला हरेरू निवासी पिता-पुत्र उनके मकान में किराएदार थे। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पिता-पुत्र किराए के मकान से फरार हो गए। शक के आधार पर शनिवार को लोनी पुलिस गांव नगला हरेरू पहुंची। पुलिस ने किराएदार पिता-पुत्र की तलाश की, लेकिन वह पुलिस को देखकर फरार हो गए। पुलिस उनके घर से एक महिला को हिरासत में लिया है।