फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के पांच दिन बाद ही फुर्र हुई दुल्हन, एक लाख में सौदेबाजी कर हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के पांच दिन बाद ही फुर्र हुई दुल्हन, एक लाख में सौदेबाजी कर हुई थी शादी
विज्ञापन

फलावदा। खरीद कर लाई गई युवती दुल्हन बनने के पांच दिन बाद ही रफू चक्कर हो गई। दूल्हा पुलिस के साथ ढूंढते हुए पिलौपा पहुंचा तो दुल्हन के होश उड़ गए। आरोपी ने जेल के भय से रुपयेे लौटाने का आश्वासन दिया है। मामले में फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव पाली निवासी व्यक्ति दूसरे राज्य की एक युवती को लेकर थाना क्षेत्र के गांव सकौती में अपनी बहन के यहां आया। युवती को अनाथ बताकर मवीमीरा निवासी युवक के साथ एक लाख रुपये में सौदेबाजी कर 23 जून को शादी करा दी। दुल्हन को कपड़े व आभूषण भी दिलाए।
विज्ञापन

शादी के पांच दिन बाद दलाल सहित चार व्यक्ति गांव मवीमीरा पहुंचे तथा युवती को लेकर लौट गए। कई दिन बाद युवक दुल्हन को लेने सकौती पहुंचा तो उससे और रुपयों की मांग की गई तथा युवती व बिचौलिया भूमिगत हो गए। पीड़ित ने कई दिन खोजबीन करने के बाद दुल्हन का सुराग लगा लिया और इस संबंध में एसडीएम मवाना तथा पुलिस को जानकारी दी। बताया कि दोनों धोखेबाज गांव पिलौना में रह रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित पुलिस को लेकर गांव पिलौना पहुंचा। पुलिस को देख धोखेबाज दंग रह गए। जेल जाने के डर से उन्होंने रुपये लौटाने का वादा किया। उन्होंने दो दिन का वक्त मांगा है। बताया गया कि आरोपी युवती पहले भी शादी का नाटक कर लोगों को अपना शिकार बना चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें