फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रैपिड को कर सकेंगे ट्रैक, ले सकेंगे लाइव लोकेशन, रविवार से मेरठ साउथ से साहिबाबाद तक शुरू हो रही ट्रेन

Sun, 18 Aug 2024 02:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

रैपिड रेल रविवार से मेरठ साउथ से साहिबाबाद के बीच शुरू हो रही है। अब यात्री रैपिड रेल की लोकेशन को भी ट्रैक कर सकेंगे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रैपिड रेल के यात्रियों के सफर को एनसीआरटीसी बेहद आरामदायक बनाने की तैयारी में जुटा हुआ है। रविवार से ट्रेन मेरठ साउथ से साहिबाबाद के बीच शुरू हो रही है। अब यात्री रैपिड रेल की लोकेशन को भी ट्रैक कर सकेंगे। आधा घंटे के भीतर कौन सी ट्रेन आने वाली है और कितनी देर वह रुकेगी और कौन सा स्टेशन आने वाला है, ये सब जानकारी ऐप के जरिए मिल जाएगी। नमो भारत ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एनसीआरटीसी ने आरआरटीएस कनेक्ट ऐप को अपडेट किया है, जो गूगल प्ले स्टोर और एपल स्टोर पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

 

इस ऐप में यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट बुकिंग के साथ-साथ कई अन्य नए फीचर भी जोड़े गए हैं, जो यात्रियों के सफर को बेहद सुविधाजनक बना रहे हैं। आरआरटीएस कनेक्ट ऐप के जरिये यात्री प्लान और जर्नी में जाकर अपनी यात्रा के लिए टिकट बुक करते हैं, जिसे यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिये भुगतान कर प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही ट्रांज़ैक्शन हिस्टरी में जाकर यात्री अपनी पिछली सभी यात्राओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उसका बिल भी डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐप में फीडर बस सर्विस का विकल्प भी दिया गया है। इसकी मदद से यात्री लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए फीडर बस सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
 

यात्रा आरंभ करने के स्थान से नजदीकी आरआरटीएस स्टेशन आने और जाने के लिए उपलब्ध सभी बस स्टॉप का विवरण भी जान सकते हैं। इन बस स्टॉप पर बस के आने और जाने का समय भी दिया गया है, ताकि उसके अनुसार यात्री अपनी यात्रा प्लान कर सकें। इतना ही नहीं आरआरटीएस के यात्रियों को स्टेशनों पर बाइक, ऑटो और कैब बुक करने लिए रैपिडो ऐप का लिंक भी दिया गया है, जिसकी मदद से यात्री एक क्लिक पर सीधे रैपिडो ऐप में जाकर अपनी राइड बुक कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि आरआरटीएस कनेक्ट ऐप में यात्रियों को “स्टेशन फ़ैसिलिटीज़” का ऑप्शन भी दिया गया है। इस ऑप्शन के अंदर ऐप सबसे पहले यात्रियों को उनके नजदीकी आरआरटीएस स्टेशन का नाम दिखाएगा। इस फीचर में यह भी बताया जाएगा कि यह स्टेशन किस जगह पर स्थित है और उसके नज़दीकी माइलस्टोन क्या हैं। इस फीचर से यह भी पता चल जाता है कि पीने का पानी और वॉशरूम आदि सुविधाएं स्टेशन के किस हिस्से में उपलब्ध हैं। यात्रियों को खोए-पाए सामान की जानकारी के लिए लॉस्ट एंड फाउंड, किसी भी अन्य सहायता के लिए या शिकायत या सुझाव दर्ज करने के लिए रिपोर्ट ए कम्प्लेंट आदि फीचर दिए गए हैं, जिनकी मदद से यात्री नमो भारत ट्रेन में सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें