फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने दो लाख में किया था मुकीत की हत्या का सौदा

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने दो लाख में किया था मुकीत की हत्या का सौदा
विज्ञापन

जानीखुर्द (मेरठ)। बिजनौर के हिस्ट्रीशीटर मुकीत की हत्या उसकी पत्नी ने दो लाख रुपये देकर अपने प्रेमी और उसके तीन दोस्तों से करवाई थी। हत्या का कारण मुकीत द्वारा पत्नी को पीटना तथा उसे जबरन रुपये उधार लेने के लिए मजबूर करना रहा था। पुलिस ने महिला और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला का प्रेमी व एक अन्य आरोपी अभी फरार है।
बिजनौर के गांव उमरी कलां निवासी मुकीत पुत्र इदरीश का शव एक सप्ताह पूर्व गंगनहर मार्ग पर गांव जानी कलां के सामने कार में मिला था। उसकी हत्या गोली मारकर की गई थी। मुकीत के भाई खुर्शीद ने अज्ञात के रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकीत बिजनौर का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर करीब 20 मुकदमे दर्ज थे। वह दिल्ली के जाफराबाद में रह रहा था।
विज्ञापन

जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि पूछताछ में पत्नी मुमताज ने बताया कि मुकीत नशे का आदी था। वह अक्सर उससे मारपीट करता था। जबरन उसके माध्यम से जान पहचान वालों से कर्ज लेता था, लेकिन वापस नहीं करता था। जिस कारण कर्ज देने वाले उसे परेशान करते थे। एक माह पूर्व उसकी पहचान दिल्ली के थाना ज्योतिनगर कर्दमपुरी निवासी फैजान से हुई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। फैजान ट्रांसपोर्ट पर चालक है। फैजान के साथ मिलकर उसने मुकीत की हत्या का प्लान बनाया।
फैजान ने दिल्ली के ही भजनपुरा निवासी अमान, कबीर नगर शाहदरा निवासी समीर, विजय पार्क निवासी सादवान और कर्दमपुरी निवासी समद को दो लाख रुपये में मुकीम को मारने के लिए तैयार किया। मुमताज ने कर्ज लेकर युवकों को एक लाख रुपये पेशगी के दिए। चारों युवक मुकीत की कार बुक कर बिजनौर के लिए चले। फैजान अपनी कार में उसके पीछे चल रहा था। गंगनहर पर जानी कलां गांव के पास चारों युवकों ने पेशाब करने के बहाने कार रुकवा ली और मुकीम को गोली मार दी। चारों आरोपी फैजान की कार में बैठकर दिल्ली चले गए।
विज्ञापन

पुलिस ने पुलिस ने मुमताज, अमान, समीर और समद को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फैजान व सादवान अभी फरार है। पुलिस ने घटनास्थल के पास झाड़ियों से दो तमंचे भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें