फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी खरीद बंद होते ही 200 रुपये गिरे गेहूं के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी खरीद बंद होते ही 200 रुपये गिरे गेहूं के दाम
विज्ञापन

अजीत चौधरी
बिजनौर। बाजार में गेहूं 1500-1600 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया है, जो न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से 375 से 475 रुपये कम चल रहा है। गेहूं खरीद केंद्र बंद होने के बाद ही 200 से 250 रुपये दाम कम हुए हैं। सरकार के मुफ्त राशन योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को गेहूं दिया जा रहा है, जिसकी वजह से बाजार में मांग कम हो गई है। दूसरे सरकारी खरीद केंद्र भी बंद हो गए हैं। जिले में करीब पांच लाख मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन होता है, इसमें से केवल तीस हजार मीट्रिक टन गेहूं ही सरकारी खरीद केंद्रों पर खरीदा गया।
कृषि विभाग के अनुसार एक हेक्टेयर जमीन में गेहूं की लागत 77969 रुपये आती है। इससे करीब 40 क्विंटल गेहूं की पैदावार होती है। जिसे बाजार में बेचने के बाद करीब 70000 रुपये की आमदनी होती है।वह भी निकल नहीं पा रही है। सरकार ने गेहूं के दाम 1975 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर रखे हैं। सरकार की ओर से सरकारी क्रय केंद्रों पर पिछले महीने तक गेहूं की खरीद की गई थी। क्रय केंद्रों पर इस बार किसानों ने पिछले साल से करीब चार गुना अधिक 30 हजार मीट्रिक टन गेहूं बेचा है। गेहूं के क्रय केंद्र बंद हो गए। सरकारी क्रय केंद्र जब चल रहे थे तो गेहूं के दाम बाजार में 1700 से 1750 रुपये प्रति क्विंटल तक थे। अब दाम 1500 से 1600 रुपये प्रति क्विंटल तक ही रह गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले किसान नेता, एमएसपी पर हो बिक्री
आकियू जिलाध्यक्ष धीरज कुमार मोंटी के अनुसार किसानों को एमएसपी पर फसल बिकने की गारंटी चाहिए। गेहूं की फसल जैसा हाल कई फसलों का होता है। किसान घाटे की खेती कर रहा है। गेहूं की एमएसपी पर ही बिक्री होनी चाहिए। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार के अनुसार किसानों को गन्ने का भुगतान समय पर नहीं मिला और अब गेहूं के दाम भी बहुत कम चल रहे हैं। सरकार एमएसपी लागू होने का दावा करती है, लेकिन इस पर फसल बिक्री की गारंटी देने को तैयार नहीं है।
गेहूं की फसल का गणित
40 क्विंटल गेहूं पैदा होता है एक हेक्टेयर में कृषि भूमि में
30 हजार मीट्रिक टन गेहूं किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचा
5.5 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन होता है बिजनौर जिले में
1975 रुपये क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया सरकार ने
1500 से 16 रुपये क्विंटल चल रहा है इस समय बाजार में भाव
77969 आई किसान की लागत, मौजूदा दाम पर आय 70000 रुपये
गेहूं पर हुए खर्च का सर्वे
खेती की तैयारी-7000
चार बार पाटा-2400
बीज पर व्यय-3300
गोबर खाद-15000
बुवाई पर खर्च-4700
सिंचाई व अन्य खर्च-8412
उर्वरक व्यय-6988
कटाई से लेकर बाजार में बेचने तक व्यय-27169
कुल व्यय - 77969
नोट : ये आंकड़े विकास भवन से लिए गए हैं। आंकड़े प्रति हेक्टेयर के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें