शाम तक शहरवासी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी की मार झेलते रहे। दिनभर सूरज के दर्शन भी नहीं हुए। शाम के बाद ही कोहरे की चादर भी बिछ गई। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। चौबीस घंटे में दिन के तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
पिछले 15 साल में 9 जनवरी
वर्ष तापमान
2024 12.1
2023 17.5
2022 16.2
2021 20.4
2020 21.9
2019 15.1
2018 14.1
2017 17.5
2016 18.4
2015 16.9
2014 21.1
2013 20.2
2012 20.8
2011 17.1
2010 17.9
दस घंटे देरी से पहुंची चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस
कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। ट्रेन एक से लेकर दस घंटे देर तक आ रही है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को मदुरे से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस दस घंटे 20 मिनट देरी से यहां पहुंची।
बांद्रा से हरिद्वार जाने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस तीन घंटे, कलिंग उत्कल एक्सप्रेस दस घंटे, स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, लोकमान्य तिलक टर्मिनल सुपरफास्ट तीन घंटे, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, जालंधर इंटरसिटी पांच घंटे, शालीमार एक्सप्रेस दो घंटे देरी से मेरठ पहुंची।
अगले 5 दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में मौसम शुष्क रहने व अगले 2 दिन शीतलहर व घना कोहरा जारी रहने के आसार हैं। 12 जनवरी के बाद दिन में हल्की धूप निकलने से राहत मिल सकती है। - डाॅ. यूपी शाही, मौसम वैैज्ञानिक कृषि विवि