फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: देश के 223 शहरों में मेरठ सबसे प्रदूषित, घर पहुंची अन्नू रानी, मां ने उतारी आरती

Sat, 07 Oct 2023 10:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

देश भर के 233 शहरों में मेरठ सबसे प्रदूषित शहरों की श्रेणी में शामिल हुआ है। वहीं एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाला अन्नू रानी आज अपने गांव बहादरपुर पहुंची। उनके स्वागत के लिए शहरवाशी जोर शोर से तैयारी में जुटे थे।
विज्ञापन
घर पहुुंचने में मां ने उतारी अन्नू रानी की आरती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के 223 शहरों की सूची में शुक्रवार को मेरठ सबसे प्रदूषित शहरों में नंबर एक पर रहा। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 262 दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर मुजफ्फरनगर और तीसरे पर शामली रहा। अभी आने वाले दिनों में एक्यूआई और भी बढ़ेगा।

विज्ञापन

अन्नू रानी के इंतजार में खड़े ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala
आज बहादरपुर पहुंची गोल्डन बिटिया अन्नू रानी
एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता जेवलिन थ्रोवर खिलाड़ी अन्नु रानी का का गांव वापसी पर आज को जोरदार स्वागत किया गया। उनके स्वागत की ग्रामीणों ने सुबह से ही तैयारी शुरू कर दी। गांव का नाम रोशन करने पर क्षेत्र के लोग अन्नु रानी का स्वागत करने के लिए बेताब नजर आए। वह सबसे पहले परतापुर के काशी टोल प्लाजा पर पहुंची, जहां पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद ग्रामीण व शहरवासी उनके साथ गाड़ियों में रवाना हुए और ढोल नगाड़ों के साथ कंकरखेड़ा के लिए लेकर रवाना हुए।

चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियाई खेलों में भारत का नेतृत्व करते हुए बहादरपुर गांव निवासी किसान अमरपाल की बेटी अन्नु रानी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। इसके बाद से परिजन, ग्रामीण व आसपास के लोग बेटी अन्नु रानी के स्वागत के इंतजार में पलकें बिछाए हुए हैं। आज अन्नु रानी अपनी मातृभूमि लौटी हैं।

वहीं जश्न के दौरान अन्नू रानी के भाई जितेंद्र कुमार का सरधना जाते समय एक्सीडेंट हो गया। वह हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि जितेंद्र को कैलाशी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। 

कंकरखेड़ा में पायल फर्नीचर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज मित्तल ने अन्नू रानी को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। गांव दबथुवा में पूर्व विधायक जितेंद्र स्तवाई ने अन्नू रानी का पगड़ी पहनाकर किया स्वागत। इस दौरान अन्नू रानी ने युवाओं को संघर्ष और चुनौतियों का सामना करने का संदेश दिया ।

गुर्जर समाज के लोग जंतर मंतर पर कल करेंगे प्रदर्शन
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुर्जर समाज के लोगों पर लाठीचार्ज की मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी उबाल है। इस मामले में आठ अक्तूबर रविवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन है, जिसमें पश्चिमी यूपी के जिलों से दिल्ली कूच करने की तैयारी है। इसके अलावा 12 अक्तूबर को जेल भरो आंदोलन की भी तैयारी है।

सपा विधायक अतुल प्रधान ने बताया कि पश्चिमी यूपी के तमाम जिलों से दिल्ली कूच करेंगे। सुबह 10 से एक बजे तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। गुर्जर, मध्य प्रदेश, राजस्थान और 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं। सैकड़ों गाड़ियों से दिल्ली पहुचेंगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में षडयंत्र के तहत एनएसए लगाया जा जा रहा है, गलत तरीके से गुर्जरों को फंसाया जा रहा है। जनता सब देख रही है, गुर्जरों का उत्पीड़न और पैसे की वसूली के जा रही है। 12 अक्तूबर को जेल भरो आंदोलन भी करने को तैयारी कर रहे हैं।

गुर्जर समाज की मांग है कि गुर्जर समाज पर अत्याचार तुरंत बंद किया जाए। ग्वालियर जिला प्रशासन द्वारा घटना से पूर्व और घटना के बाद दर्ज सभी मुकदमों को वापस लिया जाए और गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया जाए। दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
 

लापता बच्ची का सुराग नहीं मिला, परिजन परेशान
कंकरखेड़ा के सुंदर नगर में बिहार प्रांत निवासी सलीम अपने परिवार के साथ रहता है। सलीम मजदूरी करता है। गत सप्ताह शुक्रवार दोपहर छह वर्षीय बेटी सबीना घर के बाहर खेल रही थी। जहां से वह अचानक लापता हो गई। थाने पहुंचकर बच्ची की गुमशुदगी की सूचना दी थी। अभी तक पुलिस बालिका का सुराग नहीं लगा पाई है। पीड़ित परिजन शनिवार को उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाएंगे। सीओ दौराला अभिषेक पटेल कहना है कि बच्ची की तलाश के लिए एक टीम लगातार काम कर रही है। जल्द बच्ची को बरामद कर लिया जाएगा।

सनातन धर्म को अपमानित करने वाले जाएं पाकिस्तान : शारदा
कंकरखेड़ा में भाजपा नेता विनीत शारदा अग्रवाल सनातन धर्म को अपमानित करने वाले लोगों के खिलाफ जमकर बरसे। उन्होंने ऐसे लोगों को पाकिस्तान जाने की सलाह दी। कंकरखेड़ा के आंबेडकर रोड स्थित द पार्टी पैलेस में शुक्रवार को व्यापारी गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा अग्रवाल रहे। उन्होंने सनातन धर्म का अपमान करने वालों पर जमकर निशाना साधा। कहा,भगवान राम व सनातन धर्म का अपमान करने वाले पाकिस्तान जा सकते हैं। उनके लिए भारत में कोई जगह नहीं है। सनातन धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। 

एनएच 119 पर 24 घंटे में दूसरा हादसा, हाइड्रा मशीन ने साइकिल सवार को कुचला

मेरठ में नेशनल हाईवे-119 (मवाना रोड) पर शनिवार दोपहर 1:30 बजे हाईवे के काम में लगी हाइड्रा मशीन ने साइकिल सवार को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं, मशीन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस पहुंची और परिजनों को जानकारी दी । थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

नेशनल हाईवे 119 (मवाना रोड) पर इंचौली- मसूरी के बीच में ईंट भट्ठे के पास फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में लगी हाइड्रा मशीन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। मशीन का टायर उसके सिर के ऊपर से उतर गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

वहीं, चालक 50 मीटर की दूरी पर हाइड्रा मशीन को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी पर डायल 112 और इंचौली पुलिस मौके पर पहुंची। जेब में मिले आधार कार्ड, बैंक पासबुक के आधार पर मृतक की पहचान पबला गांव निवासी 50 वर्षीय अमर सिंह के रूप में हुई।

 पुलिस को उसकी जेब से समिति की पासबुक, खतौनी, आधार कार्ड की कॉपी मिली। लोगों की माने तो  संभवत वह मसूरी समिति से गांव लौट रहा था। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पदक विजेता किरण बालियान का घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत

किरण बालियान - फोटो : Amar Ujala
मेरठ के पल्लवपुरम में एकता नगर निवासी किरण बालियान भी एशियन गेम्स में हिस्सा लेने और पदक जीतने के बाद आज अपने घर पहुंच गई हैं। एशियन गेम्स में कांस्य  पदक जीतने वाली किरण बालियान का घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। 

किशोर की गला रेतकर हत्या करने वाले को आजीवन कारावास

बागपत के क्यामपुर गांव में किशोर की गला रेतकर हत्या करने वाले को न्यायाधीश ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई और पचास हजार रुपये अर्थदंड लगाया। अर्थदंड अदा नहीं करने पर छह माह की सजा बढ़ाने के आदेश दिए गए। 
 

पानीपत में महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म व लूटपाट का मामला

पानीपत के मतलौडा में डेरों में घुसकर महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म व लूटपाट और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को हरियाणा पुलिस ने बड़का गांव से दबोच लिया। उसने पुलिस को चकमा देकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसे बड़ौत सीएचसी भर्ती कराया गया और वहां से जिला अस्पताल तो फिर मेरठ रेफर किया गया।

प्रियंका गोस्वामी पहुंची मेरठ, हुआ स्वागत

भारतीय रेस वॉकर प्रियंका गोस्वामी का भी शनिवार को माधवपुरम स्थित अपने आवास पर पहुंचीं। इस दौरान उनका स्वागत किया गया। प्रियंका ने महिलाओं की 20 किमी फाइनल में 1:43:07 का समय दर्ज किया और एशियाई खेल 2023 में पांचवें स्थान पर रहीं। शनिवार को उनके मेरठ पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा में बैंक से लोन दिलाने के नाम पर तीन लाख की ठगी

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में शनिवार को एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने थाने पर पहुंचकर एक आरोपी के खिलाफ लोन दिलाने के नाम पर ठगी की तहरीर दी। वहीं महिलाओं ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के टीकाराम कॉलोनी निवासी उषा व सरल सहित एक दर्जन महिलाओं ने शनिवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि लगभग दो महीने पूर्व एक युवक ने उन्हें लघु उद्योग के नाम पर बैंक से पांच लाख का लोन दिलाने की बात कही थी। जिसको लेकर युवक ने महिलाओं से तीन लाख रुपये ले लिए थे। दो महीने बीत जाने के बावजूद भी महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आए थे। जिसके बाद महिलाओं ने आरोपी युवक से संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी युवक का नंबर बंद आ रहा था। जिसके बाद महिलाओं को पता चला कि आरोपी युवक ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। धोखाधड़ी की जानकारी होने के बादमहिलाओं के होश उड़ गए। शनिवार को पीड़ित महिलाओं ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर दी। वहीं महिलाओं ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की। महिलाओं ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने पर आरोपी युवक के खिलाफ जमकर हंगामा किया। कार्यवाहक थाना प्रभारी श्योपाल सिंह का कहना है की तहरीर मिल गई है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें