पश्चिमी यूपी में मानसून जाने से पहले फिर से बारिश हो रही है। अभी तक सितंबर माह में अच्छी बारिश हुई। बताया गया कि मेरठ में अभी तक 230 मिली मीटर के आसपास बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से ज्यादा है। बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है और गुरुवार को भी शहर में अच्छी बारिश हुई। वहीं पश्चिमी यूपी के कई शहरों में अभी भी बारिश हो रही है और आगामी 48 घंटे का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। यह बारिश का दौर मानसून के जाने से पहले और भी अच्छा हो सकता है।