फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाबाश! 80 प्रतिशत किशोरों ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोरोना से बचाव का टीका लगवाने में 15 से 17 साल उम्रवाले बालक-बालिकाएं काफी जागरूक हैं। इस आयु वर्ग में स्वास्थ्य विभाग ने 241526 को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था, जिनमें से अब तक 195208 किशोर और किशोरियां पहला टीका लगवा चुके हैं। यह करीब 80.82 प्रतिशत है। इनमें से 94682 को दूसरा टीका भी लग चुका है, यानी उनका टीकाकरण पूरा हो चुका है। इसके अलावा 12 से 14 साल उम्र वर्ग में 145874 को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 9901 पहली डोज ले चुके हैं। यह करीब 6.79 प्रतिशत है। कोरोना की चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में यह टीकाकरण और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टीकाकरण के कारण ही कोरोना की तीसरी लहर कमजोर रही है।
विज्ञापन

टीकाकरण बढ़ाने की तैयारी
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर और स्कूलों में शिविर लगाकर टीकाकरण करेंगी। बच्चों में टीकाकरण को लेकर उत्साह है, टीकाकरण की गति को और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

----
और बच्चों को भी करूंगी जागरूक
टीकाकरण बहुत जरूरी है, इससे कोरोना से बचाव होता है। और बच्चों को भी टीके लगवाने के लिए जागरूक करूंगी। - मान्या गोयल
वैक्सीन लगने में कोई परेशानी नहीं हुई
मैंने वैक्सीन लगवा ली है। वैक्सीन लगने में कोई परेशानी नहीं हुई। अब मैं सुरक्षित हूं। - श्रुति
मैंने लगवा लिए टीके
मैंने कोरोना से बचाव की दोनों डोज ले ली हैं। अब डर खत्म हो गया और सुकून महसूस कर रहा हूं। - दीपांशु
दोनों टीके लग गए
दोनों टीके लग गए। बहुत खुशी हुई है। सबको यही सलाह है कि कोरोना से बचाव का टीका जरूर लगवाएं। - ऐश कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें