फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, सुबह से चल रही तेज हवा, मार्च के शुरुआत में बारिश के आसार

Wed, 28 Feb 2024 06:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Weather Update: पश्चिमी यूपी में जल्द ही बारिश होने के आसार हैं। वहीं, बुधवार को मेरठ में सुबह से ही तेज हवा चल रही है, जिससे मौसम भी ठंडा बना हुआ है। 
विज्ञापन
वेस्ट यूपी में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी यूपी में बुधवार सुबह से ही तेज हवा चल रही है। इससे दिनभर मौसम का मिजाज ठंडा रहा। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार एक मार्च से तीन मार्च के बीच में मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम के बदलाव से अभी सर्दी का असर बना हुआ है। बीते मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एनसीआर में प्रदूषण का स्तर कम रहा। मेरठ का एक्यूआई 91 दर्ज किया गया। जबकि जयभीमनगर 70, गंगानगर 103, पल्लवपुरम 100, दिल्ली रोड 120, बेगमपुल 114 दर्ज किया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Triple Murder: प्रेम विवाह के बाद सुलग रही थी बदले की चिंगारी, 10 महीने बाद फायरिंग से दहला फुलत

विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण एकया दो मार्च को पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रदेश के सभी जिलों में गरज व तेज हवा के साथ बारिश के आसार है। बारिश पांच से 25 मिमी तक हो सकती है।

यह भी पढ़ें: पत्नी की हत्या का सच: लाश को बोरे में लेकर घूमता दिखा पति, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री, खौफनाक थी वारदात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें