बीते आठ वर्ष में तीन जून को सबसे ज्यादा गर्मी रही है। शुक्रवार को पारा 41.8 डिग्री पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।
बीते आठ वर्ष में तीन जून को सबसे ज्यादा गर्मी रही है। शुक्रवार को पारा 41.8 डिग्री पहुंच गया। इसका जनजीवन पर भी असर दिखा। दोपहर में बाजारों में लोग कम ही निकले। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री व रात का न्यूनतम 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 213 रिकॉर्ड किया गया। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।
बढ़ते तापमान की वजह से लोगों का बुरा हाल है। बाहर निकलते ही लोगों को गर्म हवा के थपेड़े पड़ रहे हैं। लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लोग कई स्थानों पर राहगीरों को ठंडा शरबत भी पिला रहे हैं।