फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: ठंड का दिखा असर, दिन का तापमान गिरा, मेरठ में दिल्ली रोड रही सबसे अधिक प्रदूषित

Mon, 18 Dec 2023 08:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्दी अपना असर दिखाने लगी है। दिसंबर में ठंड के साथ साथ दिन का तापमान तेजी से कम हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण अगले कुछ दिन ठंड और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
मेरठ में मौसम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिसंबर में पड़ रही ठंड के बीच दिन का तापमान रविवार को कम हो गया। सुबह कोहरा नहीं दिखा और दिन में धूप के बाद भी ठंड का असर रहा मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो तापमान गिरने के साथ ठंड बढ़ेगी।

विज्ञापन


पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते वेस्ट यूपी में ठंड का असर तेज हो रहा है। हवा के चलने से धूप में भी सर्दी का अहसास बढ़ता जा रहा है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री व न्यूनतम 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि मौसम में नमी बढ़ने के साथ सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। रात का तापमान भी गिर रहा है और दिन में भी कमी आ रही है। दो तीन दिन में दिन रात का तापमान और गिरेगा।

दिल्ली रोड रही सबसे अधिक प्रदूषित
हवा के बावजूद भी प्रदूषण कम नहीं हो रहा है। रविवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 287 दर्ज किया गया। एनसीआर में एक्यूआई में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शहर में जयभीमनगर 257, गंगानगर 310, पल्लवपुरम 266, दिल्ली रोड 320 बेगमपुल 305 दर्ज किया गया।

एक्यूआई बढ़ने के चलते दिल्ली रोड सबसे ज्यादा प्रदूषित रही। हाईवे पर जटौली फाटक के पास कूड़ा जलाने से हाईवे पर दूर-दूर तक धुआं फैल गया, जिससे वातावरण भी प्रदूषित हो गया। कूड़ा जलाने से रोकने के लिए नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी टीम का गठन कर रखा है, लेकिन कूड़ा जलाने की घटनाएं फिर भी नहीं रुक रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें