फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में उतार-चढ़ाव: बारिश से कम हुआ तापमान, अगले सप्ताह ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज  

Mon, 28 Feb 2022 01:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दो मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। इसलिए तापमान फिर से 28 डिग्री तक पहुंच सकता है और मौसम दिन में गर्म रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
weather in meerut - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट यूपी में शनिवार को हुई बारिश के बाद रविवार को मौसम बदल गया। सुबह चटक धूप से तापमान भी बढ़ गया। दिन में चली हवाओं से शाम के समय मौसम सर्द रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री व  न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 
विज्ञापन


कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दो मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। इसलिए तापमान फिर से 28 डिग्री तक पहुंच सकता है और मौसम दिन में गर्म रहने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें: Punjab Kings Captain: देखें आखिर कौन हैं पंजाब किंग्स के कप्तान बने क्रिकेटर मयंक अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि हवाओं के चलने रात में तापमान फिर से 10 डिग्री के नीचे आ रहा है। अभी मार्च के प्रथम सप्ताह में भी मौसम में उतार चढ़ाव रहेगा, अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे ही बना रहेगा। रविवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 84 रिकार्ड किया गया है। बारिश के बाद से मेरठ और आसपास के जिलों में हवा की सेहत सुधरी है। 

पिछले सात दिन का पारा
तारीख अधिकतम न्यूनतम 

21      25.4       8.7 
22      25.0       7.1 
23      23.8       12.2 
24      25.6       9.6 
25      26.5       9.8 
26      21.0       10.6 
27      25.1       9.9 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें