फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश बेखौफ: मुजफ्फरनगर में दो मकानों में डकैती, परिजनों को बंधक बनाकर लूटा 16 तौले सोना

Mon, 28 Feb 2022 11:34 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में दो मकानों में बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया। बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर 16 तोला सोना लूट लिया वहीं दूसरे घर से तीन ताले सोना और 40 हजार की नगदी लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
muzaffarnagar news, up news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी पुलिस जहां एक तरफ विधानसभा चुनाव के अंतिम चरणों के मतदान की व्यवस्था बनाने में व्यस्त है, वहीं बदमाश इसका फायदा उठाकर जमकर लूट की वारदात कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार बदमाशों ने जिले के दो घरों में लूट की वारदात कर डाली। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के मीरापुर कसबे की नई बस्ती में सोमवार रात बदमाशों ने दो मकानों में डकैती की घटना को अंजाम दिया। पुलिस जांच में जुटी है।

मोहल्ले के युसूफ पुत्र अब्दुल वहीद के परिजनों को एक कमरे में बंधक बनाकर तीन तौले सोना, आधा किलो चांदी, 40 हजार की नगदी लूटी।  शाहनजर पुत्र जान मोहम्मद के घर मे जान मोहम्मद की कनपटी पर तमंचा लगाकर परिजनों को बंधक बनाकर 16 तौले सोना साढे चार लाख की नगदी लूटी ली। 

वारदात के बाद बदमाश पीडि़तों को धमकी देते हुए फरार हो गए। दिन निकलने पर अधिकारी जांच के लिए पहुंचे। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि छानबीन की जा रही है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें