फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: जुलाई के पहले सप्ताह में रिकॉर्ड तोड़ बारिश से जनजीवन प्रभावित, किसानों को लाभ, अगले 72 घंटे तक अलर्ट

Sun, 09 Jul 2023 02:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ बागपत समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में लगातार मूसलाधार बारिश जारी है जुलाई सप्ताह की शुरुआत में रिकॉर्ड तोड़ बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। 
विज्ञापन
rain - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसूनी बारिश से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। हालांकि इस बारिश से किसानों को लाभ पहुंचेगा, लेकिन लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 48 से 72 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

मेरठ बागपत समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिन से बारिश जारी है। मूसलाधार बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिले हुए हैं वहीं जनजीवन प्रभावित भी हुआ है। मुजफ्फरनगर में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने के कारण कई स्थानों पर हादसे हो गए तो कई स्थानों पर मकान गिरने की घटनाएं भी हुईं। विभिन्न जिलों में रुक रुक कर बारिश जारी है।

 

rain - फोटो : Amar Ujala
मेरठ की बात करें तो यहां बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 48 से 72 घंटे तक भारी बारिश की संभावना है। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को भी बारिश के बीच से ही गुजरना पड़ रहा है।  मेरठ में बारिश के कारण शहर भर में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

मुजफ्फरनगर में लगातार हो रही बारिश के कारण एक मकान की छत गिर गई, मलबे में दबकर मां बेटी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पिता घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

rain - फोटो : Amar Ujala
दूसरा हादसा सहारनपुर में हुआ जहां लगातार हो रही बरसात के चलते मोहल्ला गुलाम औलिया में एक कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। उस समय कमरे में कोई नही था। मलबे में दबकर घरेलू सामान खराब हो गया।


बागपत जनपद में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान व उसके बैल की रविवार सुबह मौत हो गई वहीं इससे पहले शनिवार को खेत में काम कर रहे दो दोस्तों पर भी आकाशीय बिजली गिर गई। एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया।
 
विज्ञापन

rain - फोटो : Amar Ujala
बिजनौर में  पिछले पांच दिन से लगातार बारिश में मौसम का मिजाज बदल दिया है। बारिश से किसानों की फसलों को लाभ पहुंचा है। दस दिन पहले तक मौसम का तापमान बढ़ने से गर्मी में लोगों का जीना दुश्वार हो गया था। कूलर पंखे भी गर्मी के चलते गर्म हवा फेंक रहे थे। लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पिछले 5 दिन से मानसून ने दस्तक दी और दिन और रात में भी मूसलाधार एवं रिमझिम बारिश लगातार होती रही।

हवा के साथ पड़ी इस बारिश ने मौसम का तापमान नीचे गिरा दिया और मौसम में ठंड बढ़ गई। बारिश से विद्युत वोल्टेज बढ़ते दिखाई दिए। उधर किसान अपने खेतों पर धान की रोपाई करने में जुट गया। गन्ने की फसल, धान की फसल को इस बारिश से भारी पहुंचा है। बारिश से किसानों के चेहरे खिलते नजर आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें