फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी से विदा हुआ मानसून, हवा की सेहत हुई खराब, 200 एक्यूआई 

Mon, 11 Oct 2021 04:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी से मानसून वापस लौट गया है लेकिन हवा की सेहत बिगड़ने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब मौसम में तेजी के साथ बदलाव चल रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ रहा है, जिससे लोगों की सेहत पर संकट है।
विज्ञापन
मेरठ में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी से मानसून वापस लौट गया है। लेकिन मौसम में बदलाव के साथ हवा की सेहत खराब होने लगी है। रविवार को एनसीआर में गाजियाबाद का एक्यूआई 219 और मेरठ का एक्यूआई 200 पर पहुंच गया। हालांकि सोमवार को एक्यूआई में कुछ गिरावटर दर्ज की गई और यह 176 पर पहुंच गया। त्योहारी सीजन में वायु प्रदूषण और अधिक बढ़ने की आशंका है। 

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब मौसम में तेजी के साथ बदलाव चल रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ रहा है, जिससे लोगों की सेहत पर संकट है। प्रदूषित हवा से बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। सांस और अस्थमा के रोगियों के लिए हवा सांस लेने लायक नहीं है। त्योहारी सीजन में हर साल हवा प्रदूषित होती है। निर्माण कार्य और पराली भी इसके लिए जिम्मेदार हैं।
 
आठ शहरों की हवा का हाल 
शहर  
         एक्यूआई        
गाजियाबाद         219
मेरठ                  200 
ग्रेटर नोएडा        199  
बुलंदशहर           186 
बागपत              171 
नोएडा               168 
मुजफ्फरनगर     159 
शामली              150  

यह भी पढ़ें: मिशन 2022: मुजफ्फरनगर से जयंत चौधरी ने फूंका चुनावी बिगुल, किए कई वादे, कहा- किसानों को कुचलने वाले आतंकवादी

विज्ञापन
विज्ञापन

घेर सकती हैं बीमारियां
प्रदूषित हवा में सांस लेने से एलर्जी और सांस संबंधी बीमारियां घेर सकती हैं। दिल और फेफड़ाें पर भी खराब हवा असर डालती है। नाक बहना, छींकना और आंखों में पानी आने की शिकायत हो सकती है।
 
हाथ धोएं, चश्मा और मास्क लगाएं
प्रदूषित हवा से बचने के लिए मास्क और चश्मे का प्रयोग करें। निर्माणाधीन मार्गों से गुजरने के दौरान विशेष एहतियात बरतें। बार-बार हाथ धोने से भी बचाव किया जा सकता है। सांस और अस्थमा के रोगी हैं तो शाम के समय घर से निकलने से परहेज करें।
 
धीरे-धीरे गिरेगा तापमान
रविवार को मौसम गरम रहा। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि धीरे-धीरे दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। मानसून लौट गया है। दिन का तापमान अभी सामान्य से ऊपर चल रहा है, जिस कारण से गर्मी का अहसास बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें