फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Assembly Elections 2022 : कहीं पर निगाहें... कहीं पर निशाना, कुछ ऐसा रहा मेरठ में मतदान

Fri, 11 Feb 2022 03:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अरीश रिजवी, मेरठ

सार

मतदाताओं ने प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को किया भ्रमित। इस तरह के मतदाता बिगाड़ सकते हैं हार-जीत का गणित। 
विज्ञापन
meerut voting - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की सात विधानसभा सीटों पर बृहस्पतिवार को चुनाव का रण खत्म हो गया। जहां बड़ी संख्या ऐसे मतदाताओं की थी जो मुखर होकर अपने-अपने मनपसंद प्रत्याशी को वोट कर रहे थे, वहीं ऐसे मतदाताओं की तादाद भी काफी है, जिन्होंने कहां वोट किया, इसका जिक्र नहीं किया। या बताया तो गलत बताया। ईवीएम का बटन किसी प्रत्याशी का दबाया और बाहर आकर किसी और को वोट देना बताया। इस तरह के मतदाता चुनाव का गणित बिगाड़ने की ताकत रखते हैं। 

विज्ञापन


इस चुनाव में जिस तरह से उम्मीदवारों ने अपनी तैयारी की थी, उससे भी आगे जाकर मतदाताओं ने अपना दिमाग चलाया। ज्यादातर प्रत्याशियों की हां में हां मिलाई। वोट का आश्वासन सबको दिया, लेकिन की अपने मन की। खामोशी से डाला गया यह वोट कई सीटों के समीकरण को बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है। सिवालखास, सरधना, किठौर, हस्तिनापुर, शहर, दक्षिण या फिर कैंट, सभी जगह इस तरह के मतदाता काफी थे। 

मतदान करके आए राहुल और संजय हों या जाहिद और हमीद। पहली बार वोट डालकर आई कोमल और सुनीता। बाहर बस्ते लगाए बैठे पार्टी कार्यकर्ताओं ने जब उनसे पूछा कि वहीं वोट करके आए हो तो इन्होंने सभी को उसी पार्टी को ही वोट करने की बात बताई। यानी सबकी हां में हां मिलाई। 
विज्ञापन


मतदाताओं का यह तरीका प्रत्याशियों और उनके दिग्गजों को भ्रमित कर रहा है। यह कई प्रत्याशियों के समीकरण ध्वस्त कर देगा, तो कई प्रत्याशियों के सिर जीत का सेहरा बांध देगा। जिन सीटों पर हार जीत का अंतर कम रहेगा, वहां तो इनकी भूमिका और भी बढ़ जाएगी। अभी तक यह माना जा रहा है कि  अधिकांश सीटों पर सपा-रालोद गठबंधन और भाजपा प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर है। 

कांटे की टक्कर में सेंधमारी का रहेगा अहम किरदार 
हार-जीत में सेंधमारी का किरदार अहम रहने वाला है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि जिस तरह से मतदान हुआ है, उससे यह बात साफ है कि जिस प्रत्याशी ने दूसरे की वोटों में सेंधमारी की, वह बढ़त बना लेगा। कहीं-कहीं तो हारने वाला किसी प्रत्याशी को हराने की वजह बन सकता है। वोटिंग के बाद नतीजे की उत्सुकता ने चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है। सेंधमारी, इसलिए भी महत्वपूर्ण रही होगी, क्योंकि कई सीटों पर कार्यकर्ता से लेकर वोटर तक में नाराजगी देखी जा रही थी। प्रत्याशियों ने भी उनमें शिफ्ट होने की संभावना तलाशी। सातों सीटों पर सेंधमारी नतीजों में अहम भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें