फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से घर-घर जाकर वोट बनाएंगे बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
कल से घर-घर जाकर वोट बनाएंगे बीएलओ
विज्ञापन

मेरठ। विधानसभा चुनावों के लिए भी तैयारियों को शुरू कर दिया है। इसके लिए एक नवंबर से बीएलओ घर-घर जाकर वोट बनाएंगे। इसके लिए निर्वाचन कार्यालय से तैयारी पूरी कर ली गई है। सरकारी कार्यालयों में सूची भेजकर कर्मचारियों को बीएलओ के रुप में ड्यूटी करने के आदेश दिए गए हैं।
सात, 13, 21 और 27 नवंबर को विशेष अभियान के तहत बीएलओ बूथों पर बैठेंगे। जिससे बूथ पर बैठकर अधिक से अधिक वोट बनाने की प्रक्रिया की जा सके। एक जनवरी 2021 तक 18 वर्ष पूरी करने वाले युवाओं के लिए वोट बनवाने का मौका है। जिससे वह आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी 2022 को किया जाएगा। एक महीने चलने वाले मतदाता पुनरीक्षण अभियान में अधिक से अधिक वोट बनाने के लिए प्रशासन ने भी अपील की है। 28 अक्तूबर 2021 तक जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में 25 लाख 70 हजार 42 मतदाता हैं। इसमें सबसे अधिक मतदाता मेरठ दक्षिण विधानसभा में चार लाख 61 हजार 489 हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें