विजय रथ यात्रा: भाजपा सहारनपुर से रामपुर तक करेगी 6 जनसभाएं
मेरठ। मिशन 2022 के लिए भाजपा ने पश्चिमी यूपी में ताकत झोंक दी हैै। पार्टी 15 दिसंबर के बार सहारनपुर से शुरू होने वाली विजय रथ यात्रा के दौरान रामपुर तक छह विशाल जनसभाएं करेगी। इस बीच 11 तारीख को सुभारती विश्वविद्यालय में मेरठ-सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के 14 जिलों के 25 हजार बूथ अध्यक्षों से बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा बात करेंगे।
भाजपा ने जीत के लिए बूथ मैनेजमेंट का चक्रव्यूह रचना शुरू कर दिया है। बुधवार को सह प्रभारी संजय भाटिया, संगठन महामंत्री कर्मवीर और क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने बागपत रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर पश्चिम क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। सहारनपुर से
15 दिसंबर के बाद जनसभा से शुरू होने वाली विजय रथ यात्रा शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर होते हुए मेरठ आएगी। यहां से गाजियाबाद, गौतमबुद्घनगर, बुलंदशहर, हापुड़ से होते हुए मुरादाबाद मंडल में रामपुर तक जाएगी। एक जनसभा रामपुर में होगी। इसके अलावा चार जनसभाएं अन्य जिलों में होंगी। इसको लेकर भाजपा नेताओं ने बुधवार को पश्चिम क्षेत्र के यात्रा प्रमुखों और प्रभारियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही 11 दिसंबर को सुभारती विवि में होने वाले भाजपा के बूथ सम्मेलन को लेकर भी रणनीति बनाई गई। बृहस्पतिवार को भी बूथ सम्मेलन की तैयारी के लिए बैठक बुलाई गई है। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों की सभाओं के लिए हर जिले में अलग-अलग प्रभारी बनाए गए हैं। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर, विकास अग्रवाल, हरिओम, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
11 को मेरठ में रात्रि विश्राम कर सकते हैं जेेपी नड्डा
बूथ सम्मेलन के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 दिसंबर को मेरठ में रात्रि विश्राम भी कर सकते हैं। 12 दिसंबर को वे संचालन समिति, क्षेत्रीय संचालन समिति, प्रवासी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सकते हैं। इसको लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।