फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: शातिर मन्नू कबाड़ी गिरफ्तार, देर रात तक पूछताछ जारी, 25 हजार रुपये का था इनाम

Tue, 15 Dec 2020 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
mannu kabadi arrested - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के सदर पुलिस ने सोमवार को सोतीगंज से शातिर मन्नू कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस देर रात तक उससे पूछताछ करने में लगी रही। गैंगस्टर में वांछित मन्नू कबाड़ी पर 25 हजार रुपये का इनाम था।
विज्ञापन


दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान एवं गुजरात समेत कई अन्य राज्यों से चोरी की गाड़ियां सोतीगंज में काटी जाती हैं। इसको लेकर सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी तीन बार चिट्ठी लिख चुके हैं। इसके चलते किरकिरी होने के बाद पुलिस ने राहुल काला, मन्नू कबाड़ी एवं मोहसिन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की। यह मामला लखनऊ तक गूंजा है। इस पर सदर पुलिस ने मन्नू कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया।

बताया कि मन्नू कबाड़ी ने चोरी और लूट के वाहन काटकर करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की है। जिसके चलते सोतीगंज व पटेल नगर में उसकी आलीशान कोठी हैं। इसकी 23 अनुबंधित बसें भी चल रही हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा कि मन्नू कबाड़ी ने हाल ही में देहात इलाके में जमीन खरीदकर डेयरी चालू की है। उधर, पुलिस मन्नू कबाड़ी की गिरफ्तारी को छिपाती रही। उसने राहुल काला को गिरफ्तार करने के बावजूद नहीं जेल नहीं भेजा था। जिसके चलते उसे छोड़ दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें