दिल्ली, गाजियाबाद, गुड़गांव, नोएडा और अन्य जगह के सैलानी पहाड़ियों पर नए साल मनाने के लिए निकल गए हैं। नए साल मनाने निकले सैलानियों को शनिवार को दिल्ली-देहारदून हाईवे पर जगह-जगह जाम मिला है। परतापुर से लेकर दौराला तक आठ से दस जगह पर जाम रहा है। ट्रैफिक का दबाव बढ़ता चला गया और पुलिस का वही पुराना रवैया रहा। साथ ही हाईवे पर पुलिस की व्यवस्था धड़ाम रही है।