मेरठ जिला अस्पताल में टीकाकरण रोहित रिठानी से टीका लगवाने आए हैं। यह उनका दूसरा टीका है। उसके चेहरे पर न टीके का डर है, न ही कोई भ्रम। रोहित ऐसा अकेला नहीं है, यहां युवा उत्साह से लबरेज हैं। 18 से 44 साल उम्र वालों में 17,33,821 ने पहली और 14,53,660 ने दोनों डोज ले ली हैं। यह पहली डोज के लक्ष्य से 98.9 प्रतिशत और दूसरी डोज के लक्ष्य से 83.8 प्रतिशत है।
जागरूकता बढ़ी, 12 से 14 साल उम्र वालों ने 100 ने लगवाया पहला टीका
मेरठ कोरोनारोधी टीकाकरण के प्रति जागरूकता काफी बढ़ी है। 12 से 14 साल उम्र वालों का पहला टीका 100 पूरा हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने 145874 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था। इनका दूसरी डोज का टीकाकरण भी 72 प्रतिशत पूरा हो चुका है। वहीं, 15 से 17 साल उम्र वर्ग वाले जिले में 241526 को टीका लगने का लक्ष्य है, जो पहला टीका 94 प्रतिशत पूरा हो गया, जबकि दूसरी डोज भी 81 प्रतिशत को लग चुकी है।
डर कैसा, टीका सुरक्षित है
टीके से डर कैसा, यह कोरोना से बचाव का टीका है, जिसने मुझे सुरक्षित किया है। दोनों डोज ले चुका हूं।
- मृदुल, सरधना
यह भी पढ़ें: Saharanpur: सिद्धपीठ शाकंभरी देवी के श्रद्धालुओं का आवागमन बंद, बारिश के बाद नदी में बहाव बढ़ा
अब बिना डरे कहीं भी जा सकूंगा
कोरोना से डर तो लगता ही है, पर टीका लग गया है। बिना डरे कहीं भी जा सकूंगा। दोनों डोज ले ली हैं। - सुशांत, सोमदत सिटी
टीके का पता भी नहीं लगता
टीका लगने का पता भी नहीं लगता
टीका लगने से पहले डर सा महसूस होता है, लेकिन जब लगता है तो पता भी नहीं चलता। यह सभी को लगवाना चाहिए। - रोहित, रिठानी
मम्मी-पापा का डर कम हो गया
मैं तो पहले भी नहीं डरती थी, पर अब मुझे टीका लगने से मम्मी-पापा का डर भी कम हो जाएगा। मैंने दोनों डोज ले ली हैं। - गुन शर्मा, ब्रह्मपुरी
दोनों डोज ले ली, मैं सुरक्षित हूं
मैंने दोनों डोज ले ली हैं, अब कोरोना से पूरी तरह सुरक्षित हो गई हूं। सभी को दोनों डोज लेनी चाहिए। - अनिता शर्मा, ब्रह्मपुरी