फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लाख की लूट का सनसनीखेज खुलासा: नौकर ने रची थी साजिश, फिर बदमाशों ने दिया था वारदात को अंजाम

Fri, 13 Aug 2021 01:01 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कारोबारी के नौकर ने ही लूट की साजिश रची थी। इसके बाद बदमाशों ने दिनदहाड़े 14.90 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के भावनपुर में तेल कारोबारी से दिनदहाड़े हुई 14.90 रुपये की लूट की साजिश नौकर ने ही रची थी। गुरुवार को पुलिस ने वारदात का खुलासा कर नौकर सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटी गई रकम से पांच लाख रुपये, वारदात में प्रयुक्त बाइक और तमंचा बरामद हुआ है। वारदात में शामिल चार बदमाश फरार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि टीपीनगर थाना क्षेत्र के महावीर नगर निवासी अमित कुमार अग्रवाल का दिल्ली रोड स्थित नवीन मंडी में घी और तेल का थोक का कारोबार है। 26 जुलाई को अमित अपने मुनीम जितेंद्र के साथ किठौर, शाहजहांपुर और हसनपुर कदीम में दुकानदारों से बकाए रुपये लेने निकले थे। दोपहर करीब 12 बजे हसनपुर कदीम पुलिस चौकी के पास भारत किराना स्टोर के सामने दो बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने कार को घेर लिया। बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारने की धमकी देते हुए 14.90 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए थे। वारदात के खुलासे के लिए भावनपुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक के अलावा एसओजी प्रभारी वरुण शर्मा को भी सक्रिय किया गया। 

वहीं पुलिस जांच में तेल व्यापारी अमित अग्रवाल के यहां काम करने वाले नौकर सरताज उर्फ पहाड़ी पुत्र रियाजुद्दीन निवासी बांस वाली गली तारापुरी थाना लिसाड़ी गेट की भूमिका सामने आई। पुलिस ने सरताज को उसके एक साथी शाह फैसल उर्फ छोटे पुत्र आकिल निवासी दक्षिणी खादरवाला थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फरनगर (हाल निवासी 60 फुटा समर गार्डन, लिसाड़ी गेट) के साथ गिरफ्तार कर लिया। शाहिद उर्फ छाती फटा व उसका भाई शहजाद निवासी ग्राम सरवट मुजफ्फरनगर हाल पता गोटे शाह वाली गली नई मंडी थाना कोतवाली सहारनपुर, शोएब उर्फ बुलट निवासी लिसाड़ी गेट व एक अज्ञात अभी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें