फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: संधि जैन ने यूपीएससी में 329 वी रैंक पाई, बेटी की कामयाबी से परिवार में खुशियां छाई

Sat, 25 Sep 2021 12:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

24 साल की संधि ने दूसरे प्रयास में इस कामयाबी को हासिल किया है। वर्ष 2019 में भी उसने यूपीएससी की परीक्षा दी थी मगर कोई सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद करोल बाग दिल्ली में जाकर कोचिंग की और 2020 के एग्जाम में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
संधि जैन, मुजफ्फरनगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपीएससी के घोषित परिणाम में  उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की नई मंडी निवासी संधि जैन ने 329 वी रैंक पाकर परिवार और जनपद का नाम रोशन किया है। बेटी की इस कामयाबी से परिवार में खुशियां छाई है। परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा है।

विज्ञापन


चरथावल के गांव कुटेसरा में छोटी सी दुकान करने वाले अर्जुन जैन की बेटी संधि ने अपनी सफलता से परिवार को गौरवान्वित किया है। साथ ही गांव और जिले का नाम भी रोशन किया है।

यह भी पढ़ें : उपलब्धि: 26 साल उम्र, चार साल की तैयारी और पा ली यूपीएससी में 202वीं रैंक, काजल ने बढ़ाया बिजनौर का मान
विज्ञापन


24 साल की संधि ने दूसरे प्रयास में इस कामयाबी को हासिल किया है। वर्ष 2019 में भी उसने यूपीएससी की परीक्षा दी थी मगर कोई सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद करोल बाग दिल्ली में जाकर कोचिंग की और 2020 के एग्जाम में सफलता हासिल की।
विज्ञापन


संधि का सपना आईएएस बनकर देश सेवा करना है। उसका कहना है कि वह प्रयास जारी रखेगी। इस रैंक में उसे आईआरएस के कैडर मिलने की संभावना है, जो भी  कैडर मिलेगा उसे वह ज्वाइन करते हुए फिर से परीक्षा देगी, ताकि आईएएस बनने का सपना पूरा कर सके। बेटी की कामयाबी से पिता अर्जुन जैन, मां पिंकी जैन, भाई पुरु जैन, भाभी नूपुर जैन की खुशी का ठिकाना नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें