24 साल की संधि ने दूसरे प्रयास में इस कामयाबी को हासिल किया है। वर्ष 2019 में भी उसने यूपीएससी की परीक्षा दी थी मगर कोई सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद करोल बाग दिल्ली में जाकर कोचिंग की और 2020 के एग्जाम में सफलता हासिल की।
यूपीएससी के घोषित परिणाम में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की नई मंडी निवासी संधि जैन ने 329 वी रैंक पाकर परिवार और जनपद का नाम रोशन किया है। बेटी की इस कामयाबी से परिवार में खुशियां छाई है। परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन
चरथावल के गांव कुटेसरा में छोटी सी दुकान करने वाले अर्जुन जैन की बेटी संधि ने अपनी सफलता से परिवार को गौरवान्वित किया है। साथ ही गांव और जिले का नाम भी रोशन किया है।
24 साल की संधि ने दूसरे प्रयास में इस कामयाबी को हासिल किया है। वर्ष 2019 में भी उसने यूपीएससी की परीक्षा दी थी मगर कोई सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद करोल बाग दिल्ली में जाकर कोचिंग की और 2020 के एग्जाम में सफलता हासिल की।
संधि का सपना आईएएस बनकर देश सेवा करना है। उसका कहना है कि वह प्रयास जारी रखेगी। इस रैंक में उसे आईआरएस के कैडर मिलने की संभावना है, जो भी कैडर मिलेगा उसे वह ज्वाइन करते हुए फिर से परीक्षा देगी, ताकि आईएएस बनने का सपना पूरा कर सके। बेटी की कामयाबी से पिता अर्जुन जैन, मां पिंकी जैन, भाई पुरु जैन, भाभी नूपुर जैन की खुशी का ठिकाना नहीं है।