फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजाब पर हंगामा: जमीयत उलमा-ए-हिंद का एलान, रोक का विरोध करने वाली छात्रा को मिलेगा पांच लाख का इनाम

Wed, 09 Feb 2022 04:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद

सार

जमीयत उलमा-ए-हिंद ने हिजाब पर रोक का विरोध करने वाली छात्रा को पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। जमीयत की ओर से मौलाना महमूद मदनी की छात्रा को पांच लाख रुपये देने की घोषणा को सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल किया जा रहा है।
विज्ञापन
हिजाब पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के महात्मा गांधी कॉलेज उडुपी हिजाब पर शुरू हुई सियासत यूपी तक पहुंच गई है। देवबंद में जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने छात्रा बीबी मुस्कान खान को हिजाब पर रोक का विरोध करने के चलते पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। हिजाब पर हुए हंगामे के बीच जमीयत के छात्रा को पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा करने से यूपी की सियासत में भी उबाल आ सकता है। 

विज्ञापन


पूर्व राज्यसभा सदस्य मौलाना महमूद मदनी ने छात्रा बीबी मुस्कान खान द्वारा हिजाब पर रोक का विरोध करने वालों का डटकर मुकाबला करने की जमकर प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने छात्रा को बहादुर बताते हुए पांच लाख रुपये का इनाम दिए जाने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें: पोलिंग पार्टियों ने संभाली ईवीएम: कल मत पेटियों में कैद हो जाएगा प्रत्याशियों का भविष्य, मेरठ में क्रेन से रवाना हुईं बसें
विज्ञापन


जमीयत की ओर से मौलाना महमूद मदनी की इस घोषणा को सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल किया जा रहा है। जिसमें मौलाना मदनी सरकार से यह मांग भी कर रहे हैं कि धार्मिक अधिकारों का विरोध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस तरह की तस्वीर कर्नाटक में देखने को मिली वह चिंता का विषय है। क्योंकि मुल्क का संविधान मानने वाले चाहे व किसी भी धर्म का क्यों न हो उसे समान अधिकार प्राप्त हैं। मौलाना मदनी ने विरोध करने वाली छात्रा के उज्ज्वल भविष्य को लेकर शुभकामनाएं भी दी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें