फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चलती बाइक में फंसा महिला का दुपट्टा, फिर हुआ दर्दनाक हादसा, देखकर कांप गया लोगों का कलेजा

Tue, 25 Sep 2018 06:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बिजनौर में आज सुबह अपने पति के साथ किसी समारोह में शामिल होने जा रही एक महिला का दुपट्टा चलती हुई बाइक के पहिये में फंस जाने से उसकी मौत हो गई,जबकि महिला का चार माह का शिशु गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने घर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

झालू के मोहल्ला मिर्दगान निवासी राजीव वर्मा अपनी पत्नी रीना वर्मा (25) चार माह के पुत्र के साथ बाइक से अपनी किसी रिश्तेदारी में आयोजित एक समारोह में शामिल होने जा रही थी। झालू से थोड़ा आगे निकलने पर अचानक रीना का दुपट्टा बाइक के पहिये में आ गया। सड़क पर गिरते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसका करीब चार माह का पुत्र भी काफी दूरी पर जा गिरा।

 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिसने भी यह दृश्य देखा वह घबरा गया। लोगों ने बताया कि महिला काफी दूर तक घिसटती चली गई। काफी आगे निकलने पर राजीव ने देखा कि उसकी पत्नी बाइक पर नहीं है। वह पीछे गया तो वहां उसे कुछ और ही नजारा दिखा।

लोगों की मदद से राजीव लहूलुहान अवस्था में पड़ी अपनी पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक बच्चे के एक हाथ में फ्रेक्चर हो गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने घर ले गए। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें