पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थियों को लेकर काफिला गुरुवार को मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा से निकला। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए। वहीं कड़ी सुरक्षा के बीच काफिले को निकाला गया।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की अस्थियां लेकर काफिला गुरुवार को मेरठ से हरिद्वार के लिए निकला। वहीं शिवाया टोल प्लाजा पर लाइन नंबर-4 पहले से ही रिजर्व कर दी गई थी। वहां पर दौराला पुलिस भी तैनात थी।
विज्ञापन
बताया गया कि भाजपा नेता पहले से ही पुष्प अर्पित करने के लिए खड़े हुए थे। करीब 100 से अधिक गाड़ियों के साथ में कल्याण सिंह की अस्थियां सिवाया टोल प्लाजा से हरिद्वार के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुई।
टोल प्लाजा पर ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनिंदर विहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थियां हरिद्वार में हर की पैड़ी पर गुरुवार शाम में विसर्जित की गई। पार्टी के निर्देश के अनुसार उनके साथ में कई विधायक, सांसद और जिला अध्यक्ष शामिल रहे।