फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ के कंकरखेड़ा में पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार

Fri, 12 Feb 2021 01:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- नंगलाताशी निवासी रिजवान उर्फ बंटी खरखौदा व बुढाना से लूट के मामले में चल रहा था वांछित
- पुलिस ने लूटी हुई बाइक भी बरामद की
विज्ञापन
meerut police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में भोला रोड पर गुरुवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर लुटेरे रिजवान उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली लगने से रिजवान घायल हो गया।  पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि रात में पुलिस को सूचना मिली की भोला रोड पर एक शातिर लुटेरा अपने साथियों के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा तपेश्वर सागर जब भोला रोड पर पहुंचे तो एक संदिग्ध बाइक सवार युवक पठानपुरा की तरफ फरार हो गया। इंस्पेक्टर जानी संजय वर्मा भी टीम के साथ पहुंचे।

पुलिस ने बाइक सवार की घेराबंदी की तो युवक बाइक छोड़कर भागने लगा। और तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने फायरिंग की।  युवक के दोनों पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में युवक ने  अपना नाम रिजवान उर्फ बंटी पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी नंगलाताशी बताया है। जिसके खिलाफ लूट के 19 मामले दर्ज हैं। और खरखोदा व मुजफ्फरनगर के बढ़ाना से लूट के मामले में फरार चल रहा था। जिस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था।

एसपी सिटी ने बताया कि इसके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। और यह गिरोह कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, मुजफ्फरनगर में अलग-अलग स्थानों पर लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें