फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकसी बढ़ी: पश्चिमी यूपी में आतंकी इनपुट पर पुलिस अलर्ट, गोपनीय जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

Sat, 07 Aug 2021 11:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा मद्देनजर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी। धार्मिक और सार्वजनिक स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 
 
विज्ञापन
मेरठ के घंटाघर पर तैनात पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी यूपी में आतंकी इनपुट को देखते स्वतंत्रता दिवस के लिए अलर्ट किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां भी कई जिलों में गोपनीय जांच कर रही हैं। एडीजी राजीव सभरवाल ने जोन के सभी कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा मद्देनजर संघन चेकिंग अभियान चलाएं। होटल, ढाबे, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर बम डिस्पोजल दस्ता लेकर जांच करें।

विज्ञापन

 
एनआईए और एटीएस की टीम ने शामली के कैराना से दो संदिग्ध सलीम टुईया और कफील को एक महीने पहले गिरफ्तार किया था। इनका कनेक्शन आईएसआई से जुड़ा था। दोनों की दरभंगा ब्लास्ट में मुख्य भूमिका थी। उसके बाद एनआईए ने रामराज, बहसूमा के गगनदीप की तलाश शुरू की। 

गगनदीप का कनेक्शन खालिस्तान समर्थकों से होना बताया। पंजाब पुलिस ने गगनदीप को जेल से शिफ्ट कराया था। ऐसी घटनाओं के बीच सुरक्षा एजेंसियों ने गोपनीय जांच की है। इसमें लखनऊ में दो आतंकी भारी मात्रा में बारूद के साथ एटीएस ने गिरफ्तार भी किए थे।
विज्ञापन


इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी इनपुट को देखते मेरठ, शामली, सहारनपुर समेत कई जिलों में छापेमारी की। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा मद्देनजर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी। धार्मिक और सार्वजनिक स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

एडीजी ने स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर सभी कप्तानों को दिए निर्देश
स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी कप्तानों को निर्देश दे दिए हैं कि सोमवार से संघन चेकिंग अभियान चलाए। इसमें सीओ और थानेदार पुलिस टीम के साथ मौजूद रहें।- राजीव सभरवाल, एडीजी मेरठ जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें