फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दो दोस्तों ने सात साल के मासूम से किया कुकर्म, चिल्लाता रहा बालक, मनमानी करते रहे दोस्त

Thu, 29 Aug 2024 07:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

दो दोस्तों ने सात साल के मासूम से कुकर्म किया और फरार हो गए। पीड़ित परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों आरोपियों की उम्र 13-13 साल है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना कस्बे के एक मोहल्ला निवासी दो दोस्तों ने सात साल के मासूम के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने घर पहुंचकर परिजनों को रोते हुए आपबीती बताई। मासूम को लेकर थाने पहुंचे परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार को कस्बे के एक मोहल्ले के पीड़ित परिजनों ने बताया कि मोहल्ला निवासी दो दोस्त उनके बेटे को खेलने के बहाने घर से बुलाकर अपने साथ ले गए। एक कमरे में ले जाकर आरोपियों ने मासूम के साथ कुकर्म किया। वह चिल्लाता रहा, मगर उसके दोस्त नहीं माने। उसके दोस्त उम्र में उससे बड़े हैं। पीड़ित रोते हुए घर पंहुचा और परिजनों जानकारी की। उसकी बात सुनकर परिजनों का खून खौल उठा। वे मासूम को लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 
 
विज्ञापन

पुलिस ने दो बाल अपचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह का कहना है कि मामले में दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं। जांच की जा रही है, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें