मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर चट्टावन में घर में भूत होने की बात कहकर पड़ोसी पर बंद मकान में तोड़फोड़ और नीम का पेड़ काटने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि शिकायत के बावजूद थाना पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
कमलेश सिंह पत्नी विजयपाल सिंह ने बताया कि उनका ग्राम भगवानपुर चट्टावन में काफी पुराना मकान है, जो फिलहाल बंद पड़ा है। 16 अगस्त की शाम वह अपने गांव गए तो पता चला कि घर के ताले टूट गए हैं और नीम का पेड़ भी काट दिया। घर का सामान भी इधर-उधर पड़ा हुआ था।