मेट्रो प्लाजा से शुरू होगी खुदाई
इन जमीनों का रास्ता फाइनल होने के बाद शहर में रैपिड रेल के लिए मेरठ सेंट्रल यानी मेट्रो प्लाजा से बेगमपुल तक भूमिगत ट्रैक के लिए खोदाई शुरू होगी। बेगमपुल से मोदीपुरम तक का रास्ता पहले ही साफ हो चुका है।
अंतिम फैसला एक-दो दिन में
भैंसाली अड्डे की कार्यशाला की शिफ्टिंग पर एक-दो दिन में अंतिम फैसला हो जाएगा। परियोजनाओं में अब किसी भी स्तर पर कोताही नहीं होगी।
- के. बालाजी, जिलाधिकारी
तैयार है प्रस्ताव
प्रस्ताव तैयार है। जमीन की कीमत करीब 25 करोड़ रुपये है। परिवहन विभाग सस्ती जमीन चाहता है, जिस पर वार्ता होगी।
- प्रवीणा, सचिव, एमडीए
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/