फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नगर निगम की नई पहल, दिल जीत रही ये खास जगह, सेल्फी लेकर युवा बोले- आई लव यू मेरठ

Tue, 30 Nov 2021 02:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में नगर निगम ने नई पहल की है। निगम द्वारा उठाए गए इस कदम की खूब प्रशंसा की जा रही है। वहीं युवा सेल्फी ले रहे हैं और आई लव मेरठ बोल रहे हैं।
विज्ञापन
मेरठ में बना सेल्फी प्वाइंट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में टॉप दस शहरों में सूची में शामिल होने के लिए नगर निगम प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जहां शहर के स्कूल-कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जा रहा है। वहीं युवाओं को जागरूक करने के लिए शहर में प्रमुख दस स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत निगम ने मेरठ कॉलेज के सामने कमिश्नर कार्यालय की दीवार पर सेल्फी प्वाइंट बनाकर कर दी है। 

विज्ञापन


आई लव मेरठ... बोले युवा और बच्चे 
कमिश्नर कार्यालय की दीवार पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर सोमवार को दिन भर सेल्फी लेने वालों की भीड़ रही। बच्चे, युवा, महिलाएं और पुरुष आई लव बोलकर सेल्फी ले रहे थे। सेल्फी प्वाइंट पर महिला, बच्चे व पुरुषों की भीड़ रही। सेल्फी लेने वालों में सबसे अधिक मेरठ कॉलेज के छात्र-छात्राएं अधिक रहे। सहायक नगरायुक्त इंद्र विजय ने बताया कि जल्द ही बाकी नौ जगह भी सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UPTET Paper Leaked : शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, मायूस होकर लौटे अभ्यर्थी, तीन आरोपी दबोचे
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी छाया सेल्फी प्वाइंट  
नगर निगम द्वारा बनाया गया सेल्फी प्वाइंट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। किसी ने फेस बुक पर डीपी लगाई हुई है तो कुछ फोटो खींचकर वायरल कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: कलेजा चीर रहीं ये तस्वीरें: आंखों के सामने जिंदा जल गईं मासूम बेटियां, खौफनाक मंजर देख बेहोश हुईं दोनों मां, सदमे में परिवार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें