फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मेरठ में पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बचाओ-बचाओ चिल्लाते रहे पुलिसकर्मी, दरोगा घायल, वर्दी फाड़ी

Mon, 23 Sep 2024 06:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कोर्ट के आदेश पर वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी और उसके परिवार वालों ने हमला कर दिया। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाकर वारंटी को पकड़ा जा सका। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहसूमा क्षेत्र के गांव झुनझुनी में रविवार रात वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर आरोपी व उसके परिजनों ने हमला कर दिया। हमले में एक दरोगा सनी कुमार घायल हो गया। बाद में भारी पुलिस बल के साथ दोबारा दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंदु वर्मा ने बताया कि रविवार रात पुलिस टीम क्षेत्र के गांव झुनझुनी में न्यायालय से वांछित चल रहे वारंटी आकाश भाटी के घर दबिश देने गई थी। आकाश बलवे का आरोपी है। आकाश भाटी व उसके परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। हमले में दोनों तरफ से हुई छीना झपटी में दरोगा सनी कुमार की वर्दी फट गई और वह घायल हो गया। 
विज्ञापन

हालात ये थे कि हमलावर पीछे-पीछे और पुलिस आगे-आगे। पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल मंगाकर दोबारा दबिश दी गई और आकाश भाटी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने लोक सेवक पर कर्तव्य निर्वहन में बाधा डालने, गलीगलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी इंदु वर्मा ने बताया आरोपी आकाश भाटी इससे पूर्व भी बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें